शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी टोंक में भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे।

#1410
शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी टोंक में भाजपा संगठन को मजबूत करेंगे।
————————————
राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी 4 व 5 जून को टोंक जिले का दौरा करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने देवनानी को टोंक जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी विशेष तौर से सौंपी है। देवनानी अपने दो दिवसीय दौरे में भाजपा के पदाधिकारियों से बूथ स्तर की जानकारी लेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व में बूथवार एक अध्यक्ष और दस कार्यकर्ताओं की विस्तृत जानकारी मांगी है। देवनानी इस महत्वपूर्ण कार्य को ही अंजाम देंगे साथ ही टोंक के स्थानीय भाजपा नेताओं के मतभेद भी दूर करवाएंगे। मालूम हो देवनानी चुरू जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।
(एस.पी. मित्तल) (2-06-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...