सोनिया और राहुल गांधी बताएं कि हरियाणा में कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट खारिज क्यों हो गए? आखिर किधर जा रही है कांग्रेस।

#1453
सोनिया और राहुल गांधी बताएं कि हरियाणा में कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट खारिज क्यों हो गए? आखिर किधर जा रही है कांग्रेस।
————————————–
राज्यसभा के चुनाव में हरियाणा से कांग्रेस ने अपना कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा। कांग्रेस ने इनेलो समर्थित उम्मीदवार आर.के.आनन्द को ही अपना समर्थन देने की घोषणा की थी। इसके लिए कांग्रेस ने अपने सभी 17 विधायकों को निर्देश भी जारी किए, लेकिन 11 जून को जब मतगणना हुई तो कांग्रेस के 14 विधायकों के वोट खारिज हो गए। 17 में से 14 विधायकों के वोट खारिज हो जाने का जवाब सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ही देना चाहिए। कांग्रेस के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति हो ही नहीं सकती। हरियाणा तो पहले भी विधायकों की खरीद-फरोख्त के लिए मशहूर रह चुका है। अब यह तो नहीं कहा जा सकता कि हरियाणा के कांग्रेस के विधायकों ने कोई धनराशि लेकर आर.के.आनन्द को हरवा दिया, लेकिन इतना जरूर है कि 14 वोट खारिज हो जाने से भाजपा समर्पित उम्मीदवार सुभाष चन्द्रा की जीत हो गई। अब पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा कह रहे है कि खारिज हुए वोटो को हाईकोर्ट में चुसनौती दी जाए। असल में हुड्डा तो सिर्फ खानापूर्ति कर रहे है। जिस भी योजना के अंतर्गत कांग्रेस विधायकों ने अपने वोट खारिज करवाएं, उसमें आर.के.आनंद की हार से ज्यादा सोनिया और राहुल गांधी को सबक सिखाना था। चूंकि हरियाणा दिल्ली से लगा हुआ राज्य है इसलिए 10 जनपथ का पूरा दखल हरियाणा में है। हुड्डा के कार्यकाल में रॉबर्ट वाड्रा ने सबसे ज्यादा हरियाणा में ही जमीन की खरीद-फरोख्त की थी। उस समय कांग्रेस के विधायकों की सुनने वाला कोई नहीं था। आज उन्हीं विधायकों ने रॉबर्ट वाड्रा से लेकर सोनिया गांधी तक से बदला ले लिया है। सोनिया और राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की इतनी बुरी दशा की कल्पना नहीं की होगी। संभवत: राज्यसभा के चुनावी इतिहास में यह पहला अवसर होगा जब किसी राजनीतिक दल के 17 में से 14 वोट खारिज हो जाए। और को भी दो-दो लाख मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के वोट हों। कांग्रेस में नगर निगम के चुनाव में भी जीत का श्रेय सोनिया, राहुल को दिया जाता है। तो अब हरियाणा में भी 14 मतों के खारिज होने के मामले में सोनिया और राहुल को ही हार स्वीकारनी चाहिए।
(एस.पी. मित्तल) (12-06-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...