मेरी बला से शिक्षा बोर्ड को आग लगा दो। अध्यक्ष चौधरी की इस टिप्पणी से भड़के कर्मचारी।

#1489
image image
—————————————–
24 जून को अजमेर स्थित राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय पर बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी.एल.चौधरी और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के बीच जोरदार हंगामा हुआ। कर्मचारियों के प्रतिनिधि पदोन्नति के मद्दे को लेकर मिलने गए थे। वाद-विवाद के बीच प्रतिनिधियों ने चौधरी से कहा कि सभी कर्मचारी आपका सम्मान करते हैं, इसलिए आपको भी कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने चाहिए। कर्मचारियों के व्यवहार से पहले से ही गुस्साए बोर्ड अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि मेरा सम्मान करने की कोई जरुरत नहीं। मेरी बला से शिक्षा बोर्ड को आग लगा दो। चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों को काम तो करना ही होगा। बोर्ड अध्यक्ष की इस टिप्पणी से कर्मचारियों के प्रतिनिधि भड़क उठे। उन्होंने कहा कि चौधरी तो मात्र तीन साल के लिए बोर्ड में अस्थाई तौर पर आते हैं, जबकि कर्मचारी तो स्थायी है और उनका परिवार बोर्ड की वजह से ही पल रहा है। नेताओं ने चौधरी की टिप्पणी को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि चौधरी का यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हालांकि बाद में चौधररी ने अपनी इस टिप्पणी पर खेद जता दिया। लेकिन इससे जो माहौल बिगड़ा उसकी वजह से बोर्ड परिसर में भारी पुलिस बल को बुलाना पड़ा। बोर्ड अध्यक्ष से वार्ता करने वालों में अध्यक्ष परमेश्वर माहेश्वरी, महामंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष भाग सिंह राठौड़, करण सिंह यादव, विजय कुमार शामिल थे।
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट www.spmittal.in तथा फेसबुक अकाउंट पर देखें।

(एस.पी. मित्तल) (24-06-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...