पीएम नरेन्द्र मोदी के शरीर की बोटी-बोटी करने की धमकी देने वाला इमरान मसूद बना यूपी कांग्रेस का उपाध्यक्ष।

#1551
image
——————————————-
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देश पर 12 जुलाई को उत्तर प्रदेश के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ पूर्व विधायक इमरान मसूद को उपाध्यक्ष घोषित किया गया है। यह वो ही मसूद हैं जिन्होंने वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान नरेन्द्र मोदी के शरीर की बोटी-बोटी करने वाला भाषण दिया था। हालांकि तब मसूद कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव हार गए, लेकिन फिर भी मसूद को चार लाख वोट मिले। मोदी की बोटी-बोटी करने के बयान के बाद मसूद की जो लोकप्रियता बढ़ी] उसी को देखते हुए कांग्रेस ने अब विधानसभा चुनाव में वोटों की खातिर मसूद को उपाध्यक्ष घोषित किया है। इमरान मसूद को साहरनपुर दंगों में भी आरोपी माना गया था। इससे पहले नगर पालिका में अध्यक्ष रहते हुए भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे। कांग्रेस को लगता है कि मसूद की वजह से चुनाव में मुस्लिम मतदाता कांग्रेस के प्रति आकर्षित होंगे। राजबब्बर और इमरान मसूद के नामों की घोषणा भले ही गुलाम नबी आजाद ने की हो, लेकिन इसके निर्देश सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के द्वारा ही जारी किए गए हंै। हालांकि अभी यह तय नहीं है कि यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी सक्रिय होंगी या नहीं, लेकिन 12 जुलाई को सुबह राजबब्बर ने दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात की इसके बाद ही शाम को उनको अध्यक्ष बनाने की घोषणा हो गर्ई।

नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें।

(एस.पी. मित्तल) (13-07-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal.in

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...