कांग्रेस ने यूपी में प्रियंका गांधी के बजाए 78 वर्षीय बहू पर दांव खेला

#1554
image
————————————–
कांग्रेसियों को उम्मीद थी कि यूपी चुनाव में युवा प्रियंका गांधी कमान संभालेंगी। लेकिन 14 जुलाई को कांग्रेसियों के अरमान पर पानी फिर गया। अब यूपी की बहू मानी जाने वाली 78 वर्षीय शीला दीक्षित को यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। यह शीला दीक्षित वो ही हैं, जिनकी वजह से दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया था। 15 वर्ष तक दिल्ली में सीएम रहते हुए भी शीला दीक्षित कांग्रेस को 70 में से एक सीट भी नहीं दिलवा सकी थी। शीला पर भ्रष्टाचार के अनेक आरोप लगे हैं। घोषणा के बाद खुद शीला दीक्षित ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है, लेकिन मैं यूपी की बहू हूँ इसलिए इस चुनौती को पार कर लूंगी। मालूम हो शीला ने यूपी के दिग्गज नेता उमाशंकर दीक्षित के पुत्र विनोद दीक्षित के साथ विवाह किया था।
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें।

(एस.पी. मित्तल) (14-07-2016)
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal.in

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...