अजमेर के भगवान गंज क्षेत्र में अवैध मकानों पर चली जेसीबी। ———

#1630
image image image image———————————–
5 अगस्त को अजमेर के भगवान गंज क्षेत्र में नगर निगम की जमीन पर बने पक्के मकानों को जेसीबी ने धराशायी कर दिया। हालांकि क्षेत्रवासियों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल के मद्देनजर विरोध दब गया। कुछ महिलाओं ने उग्र विरोध किया तो महिला पुलिस कर्मियों ने हिरासत में ले लिया। 5 अगस्त को जो मकान धराशायी किए गए उसकी वजह से करोड़ रुपए की भूमि अतिक्रमणकारियों से मुक्त हुई है। हालांकि नगर निगम को अपनी भूमि मिली है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों में जेसीबी की कार्यवाही से नाराजगी है। मालूम हो कि भगवान गंज क्षेत्र प्रदेश के महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में आता है।

(एस.पी. मित्तल) (05-08-2016)
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें।
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal.in

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...