अजमेरवासियों को बहुत याद आएंगे शरद गोयल। अंतिम संस्कार में भाजपा ने दिया पूरा सम्मान।

#1739
अजमेरवासियों को बहुत याद आएंगे शरद गोयल। अंतिम संस्कार में भाजपा ने दिया पूरा सम्मान।
—————————————
अजमेर शहर के जागरूक नागरिक शरद गोयल को अच्छी तरह जानते हैं। यूं तो गोयल भाजपा की राजनीति में सक्रिय रहे, लेकिन शहर में होने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, खेलकूद आदि के सभी कार्यक्रमों में गोयल की भूमिका थी। ऐसे मिलनसार और सद्व्यवहार के शरद गोयल का निधन 7 सितम्बर को सुबह हो गया। गोयल पिछले पांच माह से कैंसर रोग से पीडि़त थे। जयपुर के महावीर कैंसर अस्पताल में भी ईलाज करवाया लेकिन लाईलाज कैंसर का कोई ईलाज नहीं हुआ। गत् वर्ष हाथ में जो गांठ हुई थी उसे डाक्टरों की सलाह पर निकलवा दिया गया, लेकिन इस गांठ के जीवाणु लीवर में घुस गये, जो जानलेवा साबित हुए।
शरद गोयल शहर भाजपा के प्रचार मंत्री और आईटी सेल के संयोजक भी थे। शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि गोयल की संगठन में सक्रिय भूमिका थी। उनके निधन से सभी कार्यकर्ता को दुख हुआ है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी की ओर से शव पर पुष्प चक्र चढ़ाया गया। शव पर भाजपा का झंडा भी रखा गया। सामाजिक कार्यकर्ता सोमरत्न आर्य ने कहा कि गोयल के निधन से समाज के हर क्षेत्र को नुकसान हुआ है। कांग्रेस के नेता रणजीत मलिक ने कहा कि गोयल खेलों के कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। गोयल के अंतिम संस्कार में आज समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। गोयल की उम्र मात्र 39 वर्ष थी लेकिन अल्प अवधि में ही उन्होंने अनेक सफलताएं हासिल की। गोयल के निधन पर भाजपा के प्रमुख नेताओं ने दुख प्रकट किया है।
(एस.पी. मित्तल) (07-09-2016)
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट spmittal.in फेसबुक अकाउंट पर देखें।
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com /spmittal blogger

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...