बहुत मुश्किल होता है दूसरों के साथ खुशियां बांटना। अजमेर के वृद्धाश्रम में शुरू हुआ दीपावली उत्सव। ======================

#1875
बहुत मुश्किल होता है दूसरों के साथ खुशियां बांटना। अजमेर के वृद्धाश्रम में शुरू हुआ दीपावली उत्सव।
========================
अपनो के संग तो हर व्यक्ति खुशियां बांट लेता है। पति पत्नी के साथ, पिता बच्चों के साथ, दादा-दादी, नाना-नानी अपने नाती, पोतों के साथ दीपावली का पर्व मनाकर खुश होंगे ही, लेकिन जो लोग वृद्धाश्रम में रह रहे हैं, उन्हें यदि दीपावली उत्सव मनाने का अवसर मिले तो उनकी खुशियों का ठिकाना नहीं होगा। अजमेर के कोटड़ा स्थित दाहरसेन स्मारक के निकट वृद्धाश्रम में 22 अक्टूबर को दीपावली उत्सव शुरू हुआ। आगामी 6 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव का शुभांरभ मैंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मैंने देखा कि उत्सव की शुरूआत पर आश्रम पर रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे पर चमक थी। हालांकि उन्हें इस बात का अफसोस रहा कि उनके अपने नहीं है, लेकिन जो लोग है वो अपनों से कहीं बेहतर हंै। मुझे नहीं पता कि ये वरिष्ठ नागरिक किन मजबूरियों में वृद्धाश्रम में रहे हैं, लेकिन मुझे इस बात का संतोष रहा कि आश्रम में देखभाल बहुत ही अच्छे तरीके से हो रही है। दीपावली उत्सव के संयोजक सोमरत्न आर्य ने बताया कि आगामी 6 नवंबर तक रोजाना अनेक कार्यक्रम होंगे। आश्रम के आसपास बसी बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवार वालों के बच्चों की भी प्रतियोगिता से कराई जाएगी। रोजाना ईनाम भी दिए जाएंगे। इस आश्रम का संचालक करने वाली जय अंबे सेवा समिति के सचिव के के खन्ना ने बताया कि आश्रम में बुजुर्गों की देखभाल के अलावा प्रति माह जरूरतमंद परिवारों को रसोई का सामान भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। समय-समय पर रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समिति के 4 हजार सदस्यों से प्रतिमाह 21 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की राशि ली जाती है। किसी भी बीमार अथवा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने में समिति हमेशा आगे रहती है। कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति उनके मोबाइल नंबर 9587297820 पर संपर्क कर सकता है। सेवा कार्यों को सफल बनाने में रतनलाल पोखरना, घनश्याम दास काबरा, आर सी महेश्वरी, जे एन शर्मा, सुभाष चांदना, चन्द्रभान प्रजापति, नवीन शर्मा, अतुल चौरासिया, महेन्द्र मण्डावरा, जितेन्द्र भारद्वाज, कमलेश टांक, अमित शर्मा आदि की सक्रिय भूमिका है।
नागरानी ने मनाया जन्मदिन
22 अक्टूबर को अजमेर में साइकिलों के प्रमुख विक्रेता एम पी नानकराम एंड कंपनी के ललित नागरानी ने अपना जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया। इस अवसर पर नागरानी ने बुजुर्गों को अपने हाथों से खाना खिलाया और दीपावली उत्सव की प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले विजेता को साइकिल उपहार में देने की घोषणा की। नागरानी ने कहा कि किसी होटल में जन्मदिन मनाने के बजाए अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम में आकर संतोष की अनुभूति हुई है।
(एस.पी. मित्तल) (22-10-2016)
नोट- फोटोज मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
(www.spmittal.in) M-09829071511
www.facebook.com/SPMittalblog

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...