अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष सारस्वत दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समिति के सदस्य बने।

#1905
img_6446
राजस्थान प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अशोक परनामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह समिति का गठन किया है। प्रदेश स्तरीय इस समिति में अजमेर देहात भाजपा के अध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत को भी सदस्य बनाया गया है। इस समिति में कुल 11 सदस्य हैं और प्रो. सारस्वत प्रदेश भर में एक मात्र जिला अध्यक्ष है। सारस्वत के साथ-साथ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, सामाजिक न्याय मंत्री अरूण चतुर्वेदी, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत आदि शाामिल हैं। प्रदेश स्तरीय समिति में सारस्वत को जो जिम्मेदारी दी गई है, उससे प्रतीत होता है कि प्रदेश की राजनीति में सारस्वत कद बढ़ा है। जानकारों की मानने तो प्रदेश अध्यक्ष परनामी सारस्वत को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद देना चाहते है, लेकित मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की वजह से सारस्वत को अजमेर में ही देहात भाजपा की जिम्मेदारी सौंप रखी है। सारस्वत को सी.एम. राजे का संरक्षण प्राप्त है।
(एस.पी.मित्तल) (31-10-16)
नोट: फोटोज यहां देखें। वेबसाइट www.spmittal.in
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...