तो क्या सचिन पायलट की सोच राहुल गांधी से अलग है? नोटबंदी से परेशान लोगों की मदद का मामला।

#1963
img_6602 img_6603
=======================
15 नवंबर को राजस्थान भर में कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने बैंकों के बाहर खड़े परेशान लोगों को चाय-पानी और खाद्य सामग्री दी। कार्यकर्ताओं ने नोट बदलने वाले फार्म को भी भरवाने में मदद की। इससे लाइन में खड़े लोगों को राहत भी मिली। सब जानते हैं कि यदि नोटबंदी की योजना सफल होती है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही मिलेगा। कांगे्रस कोई स्वयंसेवी संगठन नहीं है। कांग्रेस पूरी तरह एक राजनीतिक संगठन है इसलिए राहुल गांधी ने दिल्ली में एक बैंक के बाहर लाईन में लगकर यह बताने का प्रयास किया कि नोटबंदी की घोषणा से लोग कितने परेशान हैं। एक राजनीतिक दल का एक मुखिया होने के नाते राहुल गांधी ने सरकार की कमियों को उजागर करने का काम किया, लेकिन वहीं राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं को निर्देंश दिए कि बैंकों के बाहर खड़े लोगों की मदद की जाए। इसलिए यह सवाल उठा है कि क्या सचिन पायलट की सोच राहुल गांधी से अलग है? समझ में नहीं आता कि सचिन पायलेट कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ऐसा काम क्यों करवा रहे हैं, जिसका श्रेय भाजपा को मिलेगा। हालांकि 15 नवंबर से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पायलट के निर्देंशों पर अमल शुरू कर दिया है, लेकिन कार्यकर्ता भी असमजंस की स्थिति में हंै।
अजमेर में की मशक्कत
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में अजमेर की एसबीआई मैन ब्रांच के परिसर में कार्यकर्ताओं ने लोगों को चाय-पानी और खाद्य सामग्री वितरित की। इसके साथ ही फार्म आदि भी भरवाए। अनेक लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजना को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए कांग्रेसियों का आभार जताया।
भाजपाई भी हुए सक्रिय
अजमेर में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी 15 नवंबर को कचहरी रोड स्थित पीएनबी की शाखा के बाहर खड़े लोगों को चाय-पानी सप्लाई किया। क्षेत्रीय पार्षद अनीष मोयल के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने घंटों लाइन में खड़े लोगों को राहत प्रदान की। केकड़ी में भाजपा विधायक शत्रुघ्न गौतम के नेतृत्व में ऐसा ही कार्य किया।
(एस.पी.मित्तल) (15-11-16)
नोट: फोटोज यहां देखें। वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)
==============================

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...