तीर्थराज पुष्कर में बहेगी भक्ति संगीत और योग की बहार। दलेर मेहंदी जैसे कलाकार आएंगे

#1971
तीर्थराज पुष्कर में बहेगी भक्ति संगीत और योग की बहार।
दलेर मेहंदी जैसे कलाकार आएंगे
========================
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीर्थनगरी पुष्कर में 9 से 11 दिसंबर तक भक्ति संगीत और योग की बहार बहेगी। पुष्कर के विधायक और संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने बताया कि पुष्कर के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए ही यह आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान पर्यटन निगम और श्री सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त प्रयासों से इस समारोह में देश के ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। इनमें मशहूर गायक दलेर मेहंदी भी शामिल हैं। रावत ने बताया कि तीन दिनों तक पुष्कर का माहौल भक्तिमय और योगमय रहेगा। जीवन में भक्ति और योग का खास महत्व है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर ऐसे आयोजन पुष्कर मेले के दौरान ही होते हैं, लेकिन इस बार राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को मेले के बाद आयोजित किया जा रहा है। इससे जहां श्रद्धालुओं को भक्ति संगीत सुनने और समझने का अवसर मिलेगा, वहीं भक्ति और योग के मेल से विदेशी पर्यटक भी आकर्षित होंगे।
भक्ति उत्सव का उदघाटन समारोह 9 दिसंबर को सायं 7:30 बजे आराम बाग रिसोर्ट में किया जाएगा, दस दिसंबर का प्रात: 7 बजे से जयपुर घाट पर मेडीटेशन एवं योगा का कार्यक्रम होगा। इसके अंतर्गत इसमें तिब्बती योगा जेकोजी रेपोन्जे द्वारा योगा करवाया जाएगा। नौ बजे से आध्यात्मिक संगीत का कार्यक्रम सूफी गायिका सुकृति सैन व हरप्रीत अपनी प्रस्तुतियां देंगी। दोपहर 12 से 1 बजे आर्गेनिक कूकिंग सेशन का आयोजन होगा। इसी दिन शाम को 6 बजे से महाआरती का आयोजन होगा। इसमें शबनम विरमानी, पंडित भवानी शंकर, गुंडेचा ब्रदर्स शामिल होंगे। ग्यारह दिसंबर को प्रात: 7 बजे मेडीटेशन व योगा का कार्यक्रम होगा। नौ बजे आध्यात्मिक संगीत के आयोजन में पार्थव व शंशाक सुब्रह्मण्यम अपनी प्रस्तुतियां देंगे। दोपहर 12 से 1 बजे आर्गेनिक कूकिंग सेशन का आयोजन राजीव पायल के मुख्य आतिथ्य में होगा। शाम को 6 बजे से रेतीले धोरों पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायक भुंगर खान समूह द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद पंजाबी गायक दलेर मेहंदी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...