अजमेर में भाजपा के लिए आसान नहीं है वसुंधरा राजे के लिए भीड़ जुटाना। अब विधायकों पर डाली जिम्मेदारी।

#2120
अजमेर में भाजपा के लिए आसान नहीं है वसुंधरा राजे के लिए भीड़ जुटाना। अब विधायकों पर डाली जिम्मेदारी।
=========================
राजस्थान में भाजपा की सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए सीएम वसुंधरा राजे 12 जनवरी को अजमेर आ रहीं हैं। सीएम राजे सभी संभाग मुख्यालय पर जानकारी देने के लिए आयोजन कर रही है। चूंकि इस आयोजन में एक आमसभा होनी है, इसलिए अजमेर भाजपा के सामने वसुंधरा राजे के लिए भीड़ जुटाने की बड़ी चुनौती है। हालांकि पिछले एक पखवाड़े से रोजाना अखबारों में छप रहा है कि सीएम राजे 12 जनवरी को आमसभा को संबोधित करेंगी, लेकिन भाजपा के नेताओं को अच्छी तरह पता है कि अखबार में खबर छप जाने से ही लोग आमसभा में नहीं आएंगे। यूं तो भाजपा स्वयं को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती है। पिछले दिनों जो सदस्यता अभियान चला, उसमें अजमेर शहर के एक लाख और जिले में एक लाख से भी ज्यादा सदस्य बनाने का दावा किया गया। चूंकि 12 जनवरी को सत्ता और संगठन का मिला-जुला प्रदर्शन है, इसलिए सीएम वसुंधरा राजे की सभा में 2 लाख कार्यकर्ताओं में से 1 लाख तो अपने आप आ ही जाने चाहिए। लेकिन नेताओं को अपने सदस्यता अभियान की हकीकत के बारे में पता है। इसलिए अब जिले के सभी भाजपा विधायकों पर अपने-अपने क्षेत्र से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिले में भाजपा के 8 में से 7 विधायक हैं। इन 7 में से भी 4 विधायक राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त हंै। इसलिए कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हंै। यह माना कि अजमेर शहर को छोड़कर जिलेभर से कार्यकर्ता को लाने के लिए बस, कार, जीप आदि वाहनों की जरूरत है, लेकिन इसे अजीब ही कहा जाएगा कि शहर के कार्यकर्ताओं को पटेल मैदान तक लाने के लिए वाहन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सवाल उठता है कि जब भाजपा का संगठन मजबूत है और बूथ लेवल पर कार्यकर्ता सक्रिय हैं तो फिर क्या ऐसे कार्यकर्ताओं को भी चार-पांच किलोमीटर के फासले के लिए वाहन उपलब्ध करवाए जाने चाहिए? इसमें कोई दोराय नहीं कि स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी अपने उत्तर और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती अनिता भदेल अपने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बैठक कर भीड़ जुटाने का काम कर रहे हैं। किस वार्ड में कितनी बसें दी जानी है तथा बस में बैठने वाले कथित कार्यकर्ता को चाय-नाश्ते से लेकर दोपहर के भोजन तक के इंतजाम किये जा रहे हैं। यानि भाजपा का संगठन पूरी तरह विधायकों की गोद में बैठा हुआ है। भाजपा के 7 विधायक फिर से टिकट के दावेदार है। इसलिए भीड़ जुटाने में पीछे नहीं है।
एस.पी.मित्तल) (06-01-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...