सड़क दुर्घटना में ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी का निधन। 12 जनवरी को मंदिर परिसर में ही होगा अंतिम संस्कार। ट्रस्ट करेगा नए महंत का फैसला।

#2137
img_7237 img_7236 img_7232 img_7235 img_7233 img_7234
======================
11 जनवरी को पुष्कर स्थित विश्व विख्यात ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी महाराज का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला और पुरूष सुरक्षाकर्मी की भी मौत हो गई। मंहत का अंतिम संस्कार 12 जनवरी को मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। मंदिर की प्रबंध समिति से जुड़े नितिन शर्मा ने बताया कि महंत सोमपुरी जयपुर में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए जा रहे थे कि तभी दूदू के निकट पडासोली आबादी क्षेत्र में उनकी कार पानी के टैंकर से टकरा गई। महंत सहित तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। महंत सोमपुरी का अंतिम संस्कार 12 जनवरी को ब्रह्मा मंदिर के परिसर में किया जाएगा।
महंत के कमरे पर ताला, मंदिर बंद
निधन की खबर मिलते ही पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर के परिसर में मातम छा गया। पुलिस और प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर महंत सोमपुरी के कमरे पर ताला लगवा दिया। मंदिर के दरवाजे भी बंद कर दिए गए। मंदिर के पुजारियों का कहना है कि अब अंतिम संस्कार के बाद ही मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
महंत की पदवी पर हो सकता है विवाद
सोमपुरी महाराज के निधन के बाद ब्रह्मा मंदिर के महंत पद को लेकर विवाद हो सकता है। वर्ष 2013 में जब मंदिर के महंत लहरपुरी महाराज का निधन हुआ था, तब भी महंत के पद को लेकर भारी विवाद हुआ। महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े साधु-संतों ने भी अपना दावा प्रस्तुत किया। पुष्कर के तीर्थ पुरोहितों ने भी मंदिर पर अपना हक जताया। लेकिन बाद में देवस्थान विभाग के दखल से सोमपुरी को महंत की गद्दी पर बैठाया गया। तब यह माना गया कि सोमपुरी महंत लहरपुरी महाराज के उत्तराधिकारी हैं। हालांकि महंत की पदवी पर अजमेर स्थित सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी शिव ज्योतिषानंद ने भी अपना दावा जताया था।
ट्रस्ट करेगा फैसला
श्री ब्रह्मा जी का मंदिर ट्रस्ट पुष्कर के ट्रस्टी अरूण पाराशर ने बताया कि नए महंत का फैसला ट्रस्ट ही करेगा। 13 सदस्यीय ट्रस्ट में वर्तमान में 11 सदस्य हंै, इनमें राकेश पाराशर, पुष्कर नारायण पाराशर, शिवलाल गोस्वामी, योगेन्द्र सरस्वती, ब्रह्मदत्त ओझा, भंवर सिंह, भोपाल सिहं, नितिन शर्मा व शिवपाल सिहं शामिल हैं। पाराशर ने बताया कि ट्रस्ट के विधान में नए महंत के चयन की प्रक्रिया का भी उल्लेख है। इसलिए ट्रस्ट की बैठक जल्द बुलाकर चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि महंत सोमपुरी ने अपने जीवनकाल में किसी को भी उत्तराधिकारी नहीं बनाया था।
(एस.पी.मित्तल) (11-01-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)
====================================

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...