राजस्व मंडल के अध्यक्ष ओ.पी. सैनी के रवैये से नाराज हुए वकील। पेन डाउन हड़ताल शुरू।

#2226
राजस्व मंडल के अध्यक्ष ओ.पी. सैनी के रवैये से नाराज हुए वकील। पेन डाउन हड़ताल शुरू।
=======================
7 फरवरी को अजमेर स्थित राजस्थान राजस्व मंडल के अध्यक्ष ओ.पी.सैनी के रवैये से राजस्व मंडल के वकील नाराज हो गए है। गुस्साएं वकीलों ने तत्काल बार एसोसिएशन की साधारण सभा की और फैसला किया कि आज से ही पेन डाउन हड़ताल शुरू की जाएगी। यदि तीन दिन में मंडल अध्यक्ष सैनी ने अपने गैर जिम्मेदाराना कृत्य के लिए खेद प्रकट नहीं किया तो बेमियादी हड़ताल शुरू की जाएगी। साधारण सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि आज वकीलों की 8 सूत्रीय मांगों को लेकर मैं मंडल के अध्यक्ष सैनी से मिलने गया था, लेकिन इंतजार करवाने के बाद सैनी ने मिलने से इंकार कर दिया। वकीलों का कहना था कि मंडल अध्यक्ष ने संपूर्ण वकीलों का अपमान किया है। ऐसे में सैनी को माफी मांगनी चाहिए। बार अध्यक्ष का कहना रहा कि वे अपने किसी व्यक्तिगत कार्य के लिए मिलने नहीं गए थे। उनका मिलने का मकसद वकील समुदाय की सुविधाओं को लेकर था। मालूम हो कि मंडल के प्रबंधन को लेकर वकील समुदाय पहले भी नाराजगी जता चुका है। अब एक बार फिर अध्यक्ष के रवैये से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वकीलों की पेन डाउन हड़ताल से भी अदालतों का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
एस.पी.मित्तल) (07-02-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)
===========================================

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...