क्या देवनानी को यह साथ पसंद है? गहलोत ने खिलाई शेखावत को रोटी। =================

#2248
IMG_7573===
13 फरवरी को अजमेर नगर निगम की साधारण सभा के मौके पर मेयर धर्मेन्द्र गहलोत ने भाजपा से निष्कासित पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत को अपने हाथों से रोटी खिलाई। गहलोत और शेखावत जब भी इस तरह का प्रदर्शन करते हैं तो यह सवाल उठता है कि क्या यह सब अजमेर के भाजपा विधायक और स्कूली शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी को पसंद है? सब जानते हैं कि शेखावत ने भाजपा में रहते हुए देवनानी को कई बार राजनीतिक चुनौती दी। इतना ही नहीं जब शेखावत ने गहलोत के खिलाफ मेयर का चुनाव कांग्रेस के समर्थन से लड़ा तो देवनानी ने शेखावत को हराने के लिए पूरा जोर लगा दिया। हालांकि मेयर चुनाव में तीस-तीस मत मिलने के बाद लॉटरी की पर्ची से गहलोत मेयर बने। भले ही गहलोत और शेखावत एक थाली में बैठक कर रोटी खा रहे हों, लेकिन इस साथ पर देवनानी की प्रतिक्रिया अभी तक भी सामने नहीं आई है। सवाल यह भी है कि क्या गहलोत की तरह देवनानी ने भी अपने मन से शेखावत के प्रति नाराजगी खत्म कर दी है। भले ही शेखावत और गहलोत में एक थाली वाली दोस्ती हो गई हो, लेकिन अब तक भी शेखावत को भाजपा में शामिल नहीं किया गया है।
एस.पी.मित्तल) (13-02-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...