तो क्या राजस्व मंडल के अध्यक्ष ओ.पी. सैनी भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहे हैं? आखिर क्या हर्ज है वकीलों से बात करने में।

#2254
IMG_7583
======================
14 फरवरी को भी अजमेर स्थित राजस्व मंडल में वकीलों की हड़ताल रही। गत 7 फरवरी से हड़ताल होने से प्रदेश भर के काश्तकार परेशान हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से मंडल में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। 15 फरवरी को राजस्व वकीलों के समर्थन में अजमेर जिला बार एसोसिएशन के वकील भी हड़ताल पर रहेंगे। यानि 15 फरवरी को अजमेर की न्यायिक अदालतें भी ठप रहेंगी। 14 फरवरी को राजस्व वकीलों ने मंडल परिसर में जुलूस निकाला और अध्यक्ष ओ.पी. सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वकीलों का कहना रहा कि वे अपनी मांगों को लेकर अध्यक्ष सैनी से शांतिपूर्ण वार्ता करना चाहते हैं, लेकिन सैनी अपने अहम के कारण बात करने को तैयार नहीं है। उल्टे सैनी लंबे अवकाश पर चले गए हैं। यदि सैनी का मंडल के कामकाज के प्रति लगाव होता तो अवकाश रद्द कर पहले हालात सुधारते। ऐसा प्रतीत होता है कि मंडल अध्यक्ष राजस्थान की भाजपा सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। प्रदेश भर के काश्तकारों को जो परेशानी हो रही है, उसमें काश्तकार सरकार को ही कोस रहे हैं। सब जानते हैं कि मंडल के अध्यक्ष का पद मुख्य सचिव के स्तर का होता है। सरकार जिस आईएएस को मुख्य सचिव नहीं बनाना चाहती, उसे मंडल अध्यक्ष बना देती है। तो क्या सरकार से नाराजगी के चलते ही सैनी राजस्व मंडल के हालात बिगाड़ रहे हैं? हो सकता है कि वकील जो मांग कर रहे हैं, वह उचित न हो। लेकिन सैनी को बात तो करनी ही चाहिए। राजस्व वकीलों ने घोषणा की है कि अगले कुछ ही दिनों में प्रदेश भर में वकीलों की हड़ताल की जाएगी। इस पूरे मामले में गंभीर बात यह है कि अभी तक भी सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने मामले को सुलझाने का प्रयास नहीं किया है। मुख्य सचिव ओ.पी. मीणा भी इस विवाद में कोई दखल नहीं देना चाहते। यही वजह है कि मंडल अध्यक्ष और वकीलों के झगड़े का खामियाजा काश्तकारों को भुगतना पड़ रहा है।
(एस.पी.मित्तल) (14-02-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...