देवनानी और भदेल के पुतले उन्हीं के घर के बाहर जलाए। बिजली के निजीकरण के विरोध में कांग्रेस का 18 फरवरी को अजमेर बंद।

#2263
IMG_7591
========================
बिजली के निजीकरण के विरोध में 16 फरवरी को अजमेर शहर के दोनों भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी और श्रीमती अनिता भदेल के निवास स्थानों के बाहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुतले जलाए। यह दोनों विधायक राज्यमंत्री भी हैं। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में फॉयसागर रोड स्थित देवनानी और धोलाभाटा स्थित भदेल के निवास स्थान पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने जमकर दोनों मंत्रियों और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने देवनानी और भदेल के पुतले जलाकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के समय देवनानी तो अपने निवास स्थान पर नहीं मिले, लेकिन भदेल ने प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। कांग्रेसियों का आरोप है कि एक प्राइवेट कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए ही अजमेर की बिजली व्यवस्था निजी हाथों में दी जा रही है। कांग्रेस ने तीन दिवसीय आंदोलन की रणनीति बनाई है। 17 फरवरी को शहर के विभिन्न मार्गों से वाहन रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन ने दावा किया है कि 18 फरवरी का अजमेर बंद को व्यापक समर्थन मिल रहा है। अनेक व्यापारिक एसोसिएशनों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की घोषणा की है। जैन ने कहा कि अति आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सम्पूर्ण शहर को बंद करवाया जाएगा।
एस.पी.मित्तल) (16-02-17)
नोट: मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...