मोदी और भाजपा विरोधी एनडीटीवी ने भी कहा यूपी में भाजपा की सरकार बनेगी।

#2331
IMG_7936
=====================
हालांकि 11 मार्च को सुबह 10 बजे तक यह पता चल जाएगा कि यूपी सहित 5 राज्यों में किस दल की सरकार बनेगी। लेकिन इससे पहले 9 मार्च की शाम 5 बजे के बाद से ही न्यूज चैनलों ने जो एक्जिट पोल दिखाए, उसमें पंजाब को छोड़कर शेष 4 राज्यों में भाजपा की सरकार बनना बताई जा रही है। ये एग्जिट पोल कितने सही है, इसका पता तो 11 मार्च को ही लगेगा। लेकिन न्यूज चैनलों में एनडीटीवी को भाजपा और पीएम नरेन्द्र मोदी को विरोधी माना जाता है। मोदी और सरकार की खामियां उजागर करने में एनडीटीवी कभी पीछे नहीं रहता। सरकार विरोधी बयानों को भी एनडीटीवी पर प्रमुखता के साथ दिखाया जाता है। लेकिन इस चैनल ने भी अपने एग्जिट पोल में माना है कि यूपी में भाजपा को 211 सीटें मिलेगी। यानि पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन को 122 और बीएसपी को 61 सीटें दी गई हैं। देश की राजनीति में एनडी टीवी के पोल को लेकर अनेक चर्चाएं हो रही है। न्यूज 24 चैनल ने तो यूपी में भाजपा की 285 सीटें बताई हंै। इस चैनल के लिए सर्वें चाणक्य संस्था द्वारा किया गया है। यह वहीं संस्था है, जिसने लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की 300 सीटें बताई थीं। यह बात अलग है कि बिहार चुनाव में चाणक्य का आंकलन पूरी तरह फेल हो गया था।
(एस.पी.मित्तल) (10-03-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...