क्या सुनील गावस्कर भगोड़े विजय माल्या के मददगार हैं? माल्या को किसने दिलवाया वीआईपी दीर्घा का पास। =====================

#2651
क्या सुनील गावस्कर भगोड़े विजय माल्या के मददगार हैं? माल्या को किसने दिलवाया वीआईपी दीर्घा का पास।
=====================
4 जून को जब इंग्लैंड के बर्मिंघम में भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था, तब भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या वीआईपी दीर्घा में बैठकर मैच का लुत्फ उठा रहा था। इधर भारत में विभिन्न बैंक अपने 10 हजार करोड़ रुपए वसूलने के लिए माल्या की सम्पत्तियों की नीलामी कर रही है तो उधर मैच के दौरान ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर सुनील गावस्कर माल्या से गुफ्तगु करते देखे गए। गावस्कर ने तब गुफ्तगु की, जब विजय माल्या को भारत लाने के लिए इंग्लैंड में भी कानूनी प्रक्रिया विचाराधीन है। इसलिए यह सवाल उठा है कि क्या सुनील गावस्कर विजय माल्या के मददगार हैं? सब जानते हैं कि गावस्कर ने भारत के लिए जो शानदार क्रिकेट खेली, उसकी वजह से उन्हें अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है। आज भी क्रिकेट की कामेन्ट्री कर गावस्कर करोड़ों रुपया कमा रहे हैं। ऐसे में गावस्कर को सबसे पहले अपने देश के प्रति वफादार होना चाहिए। विजय माल्या बैंकों का जो 10 हजार करोड़ रुपया लेकर भागा है, वह रुपया देश के आम जमाकर्ताओं का है। यदि गावस्कर विजय माल्या की मदद करते हैं तो यह देश के आम लोगों के साथ विश्वासघात होगा। गावस्कर को यह भी समझना चाहिए कि देशवासियों के प्रेम और सम्मान की वजह से ही आज वे हीरो बने हुए हैं। सवाल यह भी उठता है कि आखिर मैच देखने के लिए विजय माल्या को वीआईपी दीर्घा का पास किसकी सिफारिश से मिला। जिस स्थान पर विजय माल्या बैठे हुए थे, उस स्थान पर बिना बड़ी सिफारिश के नहीं पहुंचा जा सकता था। यानि इंग्लैंड अथवा भारत के किसी प्रभावशाली व्यक्ति ने माल्या को वीआईपी दीर्घा का पास दिलवाया।
(एस.पी.मित्तल) (05-06-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...