राजस्थान में नहीं हो सकता किसान आंदोलन। मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का दावा। पायलट के भड़काने का भी नहीं होगा असर।

#2663
राजस्थान में नहीं हो सकता किसान आंदोलन। मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का दावा। पायलट के भड़काने का भी नहीं होगा असर।
======================
मध्य प्रदेश की तरह किसान आंदोलन की आग राजस्थान में नहीं भड़क सकती है क्योंकि राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर हैं। यह दावा सत्तारूढ़ भाजपा के अग्रिम संगठन राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक कैलाश चौधरी ने किया है। 9 जून को किसानों की समस्याओं और संभावित आंदोलन को लेकर चौधरी से मेरी लंबी वार्ता हुई। चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों की कोई समस्या है ही नहीं, इसलिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के भड़काने पर भी कोई आंदोलन नहीं होगा। किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए भाजपा की सरकार सदैव तत्पर है। 4 दिन पहले ही उन्होंने सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी तब किसानों की समस्याओं पर विचार हुआ था। चाहे कर्ज माफी हो अथवा कृषि उत्पाद का लागत मूल्य, सभी को लेकर सरकार गंभीर है। विगत दिनों जब बिजली की दरों में वृद्वि की गई तो किसान मोर्चंे की मांग पर भी मुख्यमंत्री ने दरों में कमी की। चौधरी ने कहा कि अब किसानों को यूरिया के लिए लूटमार नहीं करनी पड़ती है। सरकार ने बिजली के कनेक्शन भी प्राथमिकता से दिए हैं। किसान मोर्चें का प्रदेश भर के किसानों से लगातार सम्पर्क बना हुआ है। प्रदेश भर के 6 सौ से भी ज्यादा मंडलों में किसान मोर्चें का गठन हो चुका है। एक मंडल पर करीब 50 किसान पदाधिकारी व सदस्य हैं। जब कभी अतिवृष्टि होती है तो मोर्चे के कार्यकर्ता ही पीडि़त किसान को पूरा मुआवजा दिलवाते हैं। प्रदेश के किसान को जैविक खेती के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। किसान के खेत की मिट्टी की जांच करवाकर उसे खाद व बीज की वैज्ञानिक जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना के अन्तर्गत कृषि कार्य से जुड़े सभी लोगों के स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखा जा रहा है। आज भामाशाह कार्ड पर गरीब किसान भी बड़े से बड़े प्राइवेट अस्पतालों में नि:शुल्क ईलाज करवा रहा है। जब राजस्थान में किसानों को इतनी सुविधाएं मिल रही हैं तो फिर वे आंदोलन क्यों करेंगे? उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट के भड़काने का भी किसानों पर कोई असर नहीं होगा।
संघ के धरने की है जानकारी :
चौधरी ने कहा कि 15 जून को भारतीय किसान संघ के द्वारा प्रदेश के संभाग मुख्यालय पर बेमियादी धरना शुरू करने की जानकारी किसान मोर्चें को है। मोर्चा के पदाधिकारियों का सम्पर्क संघ के पदाधिकारी से बना हुआ है। संघ ने मांगों का ज्ञापन पहले ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को दे रखा है।
(एस.पी.मित्तल) (09-06-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...