वैदिक रीति से हुए विवाह में आंवला, करेला और एलोवीरा का जूस पिलाया। पुस्तकें और पौधे भी बांटे।

#2754
वैदिक रीति से हुए विवाह में आंवला, करेला और एलोवीरा का जूस पिलाया। पुस्तकें और पौधे भी बांटे।
===========
अजमेर के केसरगंज स्थित आर्य समाज भवन में अनोखे तरीके से विवाह रस्म पूरी हुई। पाणिग्रहण संस्कार तो वैदिक रीति से हुआ ही। साथ ही आए हुए सभी मेहमानों को आंवला, करेला और एलोवीरा का जूस पिलाया गया। विवाह करने वाले आर्य हेमंत कुमार और नवविवाहिता मनीषा शास्त्री ने बताया कि वैदिक रीति से होने वाला पाणिग्रहण संस्कार ही सही मायने में विवाह की पद्धति है। आज जब विवाह के नाम पर लाखों रुपया बर्बाद किया जा रहा है तब हमने आए हुए मेहमानों को उपहार के तौर पर औषधि और फल वाले पौधे दिए। इसके साथ ही गृहस्थ जीवन से जुड़े साहित्य की पुस्तकें भी दी गई। हेमंत ने तनाव मुक्ति कैसे पाएं पुस्तक भी लिखी है। यह पुस्तक भी मेहमानों को दी गई है। मनीषा आर्य विद्वान आर्य सूर्यप्रकाश शास्त्री की पुत्री है। जबकि हेमंत कम्प्यूटर के जानकार हैं। दोनों ने समाज के समक्ष विवाह का एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस विवाह के माध्यम से समाज को अनेके संदेश दिए गए हैं। नवदम्पत्ति को 9828650092 पर शुभकामनाएं दी जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (06-07-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...