एक माह से पति के शव का इंतजार कर रही है गुण सागर। साऊदी अरब में 15 जुलाई को हुई थी मौत।

#2891

====
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा कस्बे में रहने वाली श्रीमती गुणसागर जीनगर पिछले एक माह से अपने पति बिरदीचंद जीनगर के शव का इंतजार कर रही हैं। बिरदीचंद गत फरवरी में मजदूरी करने के लिए साऊदी अरब गया था। लेकिन हार्ट अटेक आ जाने के कारण बिरदीचंद की गत 15 जुलाई को साऊदी अरब में मौत हो गई। साऊदी अरब की सरकार ने भी बिरदीचंद की मौत की पुष्टि कर दी है। साऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास को भी पता है कि बिरदीचंद की मौत हो गई है। लेकिन इसके बावजूद भी बिरदीचंद का शव भारत नहीं आ रहा है। अपने पति के शव को लाने के लिए विधवा गुणसागर ने विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से भी अपील की है। ट्विटर पर भी विदेश मंत्री का ध्यान आकर्षित किया गया है। गुणसागर को उम्मीद थी कि कम से कम सुषमा स्वराज तो उसके दर्द को समझेंगी। लेकिन अभी तक भी विदेश मंत्रालय ने गुणसागर को कोई सूचना नहीं दी है। गुणसागर बेहद ही गरीब परिवार से संबंध रखती है। उसके पास इतना पैसा नहीं कि वह अपने स्तर पर साऊदी अरब से पति का शव ला सके। जो लोग मजदूरी के बहाने बिरदीचंद को साऊदी अरब ले गए, उनका भी कोई पता नही ंचल रहा है। जब तक बिरदीचंद का अंतिम संस्कार नहीं हो जाता तब तक गुणसागर के परिवार में चूल्हा भी नहीं जल सकता। अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस परिवार को कितनी वेदना के साथ दिन गुजारने पड़े रहे है। गुणसागर के सामने आंसू टपकाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। अब तो आंख का पानी भी सूख गया है। यदि जल्द ही पति का शव नहीं आया तो गुणसागर की जान को भी खतरा है। इस संबंध में भीलवाड़ा के भाजपा सांसद सुभाष बहेडिया ने भी अपने सांसद होने का फर्ज अभी तक भी नहीं निभाया है। इस पूरे घटनाक्रम के संबंध में और अधिकारी जानकारी मोबाइल नम्बर 9667836232 व 8005959379 पर ली जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (12-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...