तो क्या पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे? अजमेर में लोकसभा उपचुनाव की कवायद।

#2926

=======================
भाजपा सांसद सांवरलाल जाट के निधन के बाद अजमेर में होने वाले लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। भाजपा के सूत्रों की माने तो कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को भाजपा में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सबसे ऊपर कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर का नाम है। नागर अजमेर संसदीय क्षेत्र के दूदू विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। माना जा रहा हे कि नागर कांग्रेस में सन्तुष्ट नहीं है। पिछले दिनों ही जयपुर में प्रदेश कार्यालय में नागर और पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल के समर्थकों में जोरदार भिडंत हुई। नागर के समर्थकों का आरोप रहा कि मास्टर भंवरलाल दूदू विधानसभा क्षेत्र में दखल दे रहे हैं। भंवरलाल अपनी पुत्री को दूदू से चुनाव लड़वाना चाहते हैं। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का झुकाव मास्टर भंवरलाल के साथ है। यही वजह रही कि पायलट की उपस्थिति में ही नागर के समर्थकों ने भंवरलाल को चुनौती दी। सब जानते हैं कि एक युवती के साथ बलात्कार के आरोप में नागर कई वर्ष तक जेल में रहे। लेकिन बाद में नागर अदालत से दोषमुक्त हो गए। नागर को इस बात पर भी नाराजगी है कि अदालत से दोषमुक्त हो जाने के बाद भी उन्हें कांग्रेस में शामिल नहीं किया गया है। नागर पर जो दाग लगा, उसे देखते हुए ही सचिन पायलट सतर्कता बरत रहे हैं। लेकिन वहीं भाजपा को नागर के किसी भी दाग पर कोई एतराज नहीं है। भाजपा के लिए यह बात भी कोई मायने नहीं रखती कि निचली अदालत के दोषमुक्त वाले फैसले को जिला न्यायालय में चुनौती दी गई है। भाजपा के सामने धौलपुर का उदाहरण है। हत्या के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद विधायक बी.एल. कुशवाह की पत्नी शोभारानी को उम्मीदवार बना कर उपचुनाव जीत लिया। जबकि नागर तो बलात्कार के आरोप से दोषमुक्त हो चुके हैं। भाजपा किसी भी स्थिति में अजमेर का उपचुनाव हारना नहीं चाहती है। ऐसे में यदि बाबूलाल नागर जैसे कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
एस.पी.मित्तल) (20-08-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...