मोदी के राज में इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन किस विभाग का मंत्री है।

#2978

=======================
3 सितंबर को मंत्रिमंडल में फेरबदल कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह दर्शा दिया कि यह बात कोई मायने नहीं रखती कि कौन किस विभाग का मंत्री है। निर्मला सीतारमन जो कल तक वाणिज्य मंत्री थीं, उन्हें आज अचानक देश का रक्षा मंत्री बना दिया। यानि मोदी ऐसे पीएम हैं, जो किसी भी मंत्री से किसी भी विभाग का काम करवा सकते हैं। विदेश सेवा में रहते हुए हरदीप पुरी अधिकांश समय विदेश में रहे, लेकिन अब उन्हें देश के शहरों के विकास की जिम्मेदारी दी गई है। मोदी ने यह भी जता दिया कि मंत्री बनने का ठेका सिर्फ नेताओं का नहीं है। जो सांसद पूर्व में देश के नौकरशाह रह चुके हैं, वे भी मंत्री बन सकते हैं। वैकल्पिक ऊर्जा के राज्यमंत्री बनाए गए आर.के. सिंह देश के गृह सचिव रहे। आईएएस की नौकरी में रहते हुए सिंह ने ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया था। इसी प्रकार मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे सतपाल को भी मोदी ने राज्य मंत्री बना दिया। सुरेश प्रभु को वाणिज्य तथा पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप कर मोदी ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। नितिन गडकरी को गंगा और जल संसाधन मंत्रालय का प्रभार देकर मोदी ने देश में परिवहन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के संकेत दिए हैं। असल में पीएमओ में जो नीतियां बनती हैं, उन्हीं की क्रियान्वित संबंधित मंत्रालयों को करनी होती हैं। जब सरकार विदेशी निवेश को प्रोत्साहन दे रही हैं, तो फिर ऐसे में मंत्रालय के मंत्री का महत्व अपने आप में कम हो जाता है। वैसे भी मोदी के शासन में सरकार एक काॅरपोरेट नजरिए से चल रही है और इस व्यवस्था में मोदी सीईओ की भूमिका निभा रहे हैं। मंत्रियों को अपने मंत्रालयों में पीएम की नीतियों के अनुरूप ही काम करना है। चूंकि मोदी के पास अपनी पार्टी भाजपा का पूर्ण बहुमत है इसलिए सहयोगी दलों की भूमिका भी कोई ज्यादा मायने नहीं रखती है। धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, नितिन गडकरी जैसे मंत्रियों का महत्व इसीलिए बढ़ाया गया है क्योंकि वे मोदी की नीतियों को ही क्रियान्वित कर रहे हैं। जहां तक उमा भारती का सवाल है तो उन्हें पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय का काम सौंप कर सिर्फ संतुष्ट किया गया है। स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की स्थाई जिम्मेदारी दे दी गई है।
एस.पी.मित्तल) (03-09-17)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
================================
M: 07976-58-5247, 09462-20-0121 (सिर्फ वाट्सअप के लिए)

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...