काश! प्रियंका चौपड़ा भगाए गए कश्मीरी हिन्दुओं के लिए भी चिंतित होतीं। क्या रोहिंग्या मुसलमानों ने फिल्म स्टार प्रियंका की ड्रेस देखी है?



मुंबईया हिन्दी फिल्मों की हॉट हीरोइन प्रियंका चौपड़ा ने बंग्लादेश पहुंचकर म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों के शरणार्थी शिविरों का जायजा लिया। रोहिंग्याओं की दुर्दशा पर प्रियंका ने चिंता जताई। यह सही है कि यदि मानवता पर कोई प्रहार होता है तो उसकी आलोचना होनी ही चाहिए। इस लिहाज से प्रियंका के बंग्लादेश जाने पर किसी को कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन अच्छा होता कि प्रियंका कभी कश्मीर से भगाए हिन्दुओं के प्रति भी चिंता जतातीं। प्रियंका तो इसी देश की रहने वाली हैं, उन्हें अच्छी तरह पता है कि अलगाववादियों ने कश्मीर में रह रहे साढ़े चार लाख हिन्दुओं को कैसे भगाया। बलात्कार जैसे जघन्य अपराध कर हिन्दुओं को कश्मीर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। आज पूरी कश्मीर घाटी हिन्दू विहीन हो गई है। गंभीर बात तो यह है कि हिन्दुओं की सम्पत्तियां कश्मीर में ही हैं। यदि प्रियंका को रोहिंग्या मुसलमानों की चिंता है तो कश्मीर के हिन्दुओं की भी होनी चाहिए। अच्छा हो कि प्रियंका कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचार का मामला भी उठाएं। रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर तो म्यांमार सरकार को शिकायतें भी हैं, लेकिन हिन्दू तो कश्मीर में शांति के साथ रह रहा था। उल्टे कश्मीर के पर्यटन विकास में हिन्दुओं की महत्वपूर्ण भूमिका थी, लेकिन इसके बाद भी अलगाववादियों ने हिन्दुओं को पीट पीट कर भगा दिया।
प्रियंका की ड्रेस भी देखें रोहिंग्या:
मुंबईया हिन्दी फिल्मों में प्रियंका चौपड़ा जो ड्रेस पहनती हैं, उसे मुस्लिम संस्कृति में कभी स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रियंका मुस्लिम देश बंग्लादेश में जाते समय शरीर को पूरा ढंक कर गईं। यहां तक सिर पर कपड़ा रखा। लेकिन भारत में प्रियंका चौपड़ा जो ड्रेस पहनती हैं उसे किसी भी स्थिति में उचित नहीं माना जा सकता। मैंने अपने फेसबुक पेज पर प्रियंका के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक भारत और दूसरा बंग्लादेश वाला। इन फोटोज से ही प्रियंका की कथनी और करनी का अंतर समझा जा सकता है। यदि प्रियंका को रोहिंग्या मुसलमानों खास महिलाओं की इतनी ही चिंतां है तो पहले मुस्लिम संस्कृति के अनुरूप आचरण तो करें। भारत में पैसा कमाने के लिए अर्धनग्न प्रदर्शन तो मुस्लिम देश में वाह वाही लूटने के लिए ढका हुआ शरीर। यह चरित्र सबको समझ में आता है। जहां तक रोहिंग्या मुसलमानों का सवाल है तो म्यांमार सरकार को जल्द वापसी करवानी चाहिए। साथ ही वह भी सुनिश्चित हो कि मुसलमानों पर कोई अत्याचार न हो।

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...