कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने रोजा इफ्तार में किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन।

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक ने रोजा इफ्तार में किया राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख मुस्लिम प्रतिनिधियों ने की शिकरत।
====
14 जून को अजमेर जिले सरवाड़ स्थित हजरत ख्वाजा फखरुद्दीन चिश्ती की ऐतिहासिक दरगाह में कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक राकेश पारीक की ओर से रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कहने को तो यह कार्यक्रम धार्मिक और सामाजिक था, लेकिन कार्यक्रम में जिस तरह भीड़ उमड़ी उससे प्रतीत हो रहा था कि पारीक ने राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन किया है। सरवाड़ भी केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में आता है। नवम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में पारीक की नजर भी केकड़ी पर लगी हुई है। इसलिए सोची समझी राजनीति के तहत सरवाड़ स्थित विश्वविख्यात दरगाह में रोजा इफ्तार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पारीक ने सभी अतिथियों का शानदार इस्तकबाल किया। माना जा रहा है कि केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के कोई एक हजार से भी ज्यादा प्रतिनिधियों ने शिकरत की। हालांकि यह कौमी एकता का मंजर भी रहा, क्योंकि बड़ी संख्या में हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। सभी ने पारीक की मिलन सारिता की प्रशंसा की। पारीक का भी कहना रहा कि वे हमेशा केकड़ी के मतदाताओं के साथ रहे हैं। उनके पिता का कार्य क्षेत्र भी केकड़ी ही रहा है। हालांकि प्रदेश स्तर पर सेवा दल के मुख्य संगठक का दायित्व मिलने की वजह से इन दिनों ज्यादातर जयपुर मंे रहना होता है, लेकिन जब भी जरुरत होती है तो वे केकड़ी क्षेत्र में उपस्थित रहते हैं। इस अवसर पर मुस्लिम प्रतिनिधियों ने अमन चैन और भाईचारे के लिए दुआ की। इफ्तार कार्यक्रम में सरवाड़ नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर सिंह राठौड़, पूर्व पार्षद अब्दुल मजीद कुरैशी, हिन्दू उत्सव समिति के छगनलाल रैगर, अब्दुल कयूम टांक, यासीर अंसारी, राजेश शर्मा, रामस्वरूप प्रजापति, टीकम चंद अजमेरा, बाबू मोहम्मद गुराक, फिरोज हरसोली, कमलेश रैगर, बदरुद्दीन जैद, राजेन्द्र डोडिया, राधेश्याम रैगर, सुरेश च ौधरी, अभिषेक, सलीम शेख, असलम भाई, चेतन धबाई, नागराज, नाथुलाल जाट, कयूम भाई, चेतन खींची, बनवारी जितेन्द्र आदि भी उपस्थित रहे। रोजा इफ्तार की इस सफलता के लिए मोबाइल नम्बर 9414419400 पर राकेश पारीक को बधाई दी जा सकती है।
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...