राजस्थान के पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित की गिरफ्तारी से पत्रकारों में रोष।

राजस्थान के पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित की गिरफ्तारी से पत्रकारों में रोष।

दैनिक भास्कर और राजस्थान पत्रिका में संवाददाता के तौर पर काम कर चुके बाड़मेर के वरिष्ठ पत्रकार दुर्ग सिंह राजपुरोहित की गिरफ्तारी से प्रदेश भर के पत्रकारों में रोष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना की पुलिस ने 19 अगस्त को राजपुरोहित को बाड़मेर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजपुरोहित के खिलाफ पटना में एससीएसटी एक्ट के तहत कोई मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें अदालत में राजपुरोहित उपस्थित नहीं हुए इसलिए अदालत के गिरफ्तारी वारंट के जरिए राजपुरोहित के खिलाफ कार्यवाही की गई है। राजपुरोहित कभी भी पटना नहीं गए, लेकिन इसके बाद भी उनके खिलाफ पटना में मुकदमा दर्ज होना साजिश माना जा रहा है। वर्तमान में भी राजपुरोहित एक राज्यस्तरीय अखबार के लिए काम कर रहे हैं। जिस तरह से पुलिस ने राजपुरोहित की गिरफ्तारी की उससे प्रदेश भर के पत्रकारों में नाराजगी है। पत्रकारों ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि पटना में राजपुरोहित को कानूनी मदद दिलवाई जावे।

Print Friendly, PDF & Email

You may also like...