टाइम्स नाउ के सर्वे में भी राजस्थान में वसुंधरा राजे की हार। 

टाइम्स नाउ के सर्वे में भी राजस्थान में वसुंधरा राजे की हार। 
भास्कर में छापी सर्वे की खबर। हार का यह पांचवां सर्वे है।
======
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिम शाह का समर्थक माने जाने वाला अंग्रेजी का टाइम्स नाउ न्यूज चैनल ने भी राजस्थान में वसुंधरा राजे और भाजपा की हार का आंकलन किया है। 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए इस चैनल ने 8 अक्टूबर को अपना आंकलन प्रसारित किया, जिसे 9 अक्टूबर के अंक में देश के सबसे बड़े अखबार दैनिक भास्कर ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इस सर्वे में माना गया है कि कांग्रेस को 200 में से 115 सीटे मिलेंगी। जबकि भाजपा को 75 सीटों का अनुमान लगाया गया है। मीडिया घरानों का यह पांचवां चुनावी सर्वे जिसमें राजस्थान में वसुंधरा राजे की हार मानी गई है। इससे पहले एबीपी न्यूज ने दो बार तथा आज तक न्यूज चैनल और भास्कर अखबार ने जो सर्वे जारी किए उसमें भी भाजपा की हार बताई गई। टाइम्स नाउ के सर्वे की खास बात यह है कि मध्य प्रदेश और छत्तीसढ़ में भाजपा की जीत का आंकलन किया गया है। यानि तीन प्रमुख राज्यों में से राजस्थान में भाजपा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। चूंकि वसुंधरा राजे ने पांच वर्षों तक अपनी शर्तों पर राज किया, इसलिए खराब हालात के लिए राजे ही जिम्मेदार हैं। असल में सीएम के आवास ऐसी चैकड़ी जमा है जो हकीकत को सामने आने नहीं देती। सीएम तक वो ही सूचना पहुंचाती है जो यह चैकड़ी चाहती है। जानकारों की माने तो भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी राजस्थान को लेकर चिंतित है। इसीलिए राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान हो जाने के बाद राजस्थान में 7 दिसम्बर को मतदान होगा। एमपी और छत्तीसगढ़ में 28 नवम्बर को मतदान की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। चूंकि राजस्थान में 7 दिसम्बर को मतदान होना है। इसलिए 5 दिसम्बर तक चुनाव प्रचार किया जा सकता है।
एस.पी.मित्तल) (09-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...