माताजी की स्मृति में निकली महिलाओं की मैराथन से सीएम राजे  उत्साहित।

माताजी की स्मृति में निकली महिलाओं की मैराथन से सीएम राजे  उत्साहित। जगह-जगह किया स्वागत।
=====
जनसंघ और भाजपा को मजबूत बनाने वाली ग्वालियर राज घराने की पूर्व राजमाता विजय राजे सिंधिया की स्मृति में भाजपा महिला मोर्चे की ओर से ग्वालियर से दिल्ली तक महिला सशक्तिकरण मैराथन निकाली जा रही है। यह मैराथन 13 अक्टूबर को धौलपुर पहुंची। धौलपुर में मैराथन का स्वागत करने के लिए राजस्थान की सीएम और सिंधिया की पुत्री श्रीमती वसुंधरा राजे स्वयं उपस्थित रही। राजे ने अपनी माताजी से जुड़े संस्मरण महिलाओं को सुनाए और उम्मीद जताई कि महिलाएं विजय राजे जी का अनुसरण करेंगी। इस मौके पर महिला मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना रहा कि विजय राजे राजमाता से जनपथ पर आ कर लोकमाता बन गई। उन्होंने श्रीमती राजे की उपस्थिति पर हर्ष जताते हुए कहा कि राजस्थान में महिलाओं को मजबूत बनाने में सीएम राजे की महत्वपूर्ण भूमिका है। मैराथन के दौरान  केन्द्र और राज्य सरकारों की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। केन्द्र सरकार ने विजय राजे सिंधिया की स्मृति में जन्मशती वर्ष माने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय के अनुरूप ही मैराथन निकाली जा रही है। 13 अक्टूबर को राजे के साथ उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह भी उपस्थित रहे। राजे ने धौलपुर में कई स्थानों पर मैराथन में शामिल महिलाओं का शानदार स्वागत सत्कार किया। अपनी माताजी की स्मृति में निकल रही मैराथन से सीएम राजे बेहद उत्साहित दिखी।
एस.पी.मित्तल) (13-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...