सरदार पटेल का कद जवाहर लाल नेहरू से भी बड़ा करने में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

सरदार पटेल का कद जवाहर लाल नेहरू से भी बड़ा करने में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनावी मौसम में अब 26 नवम्बर को संविधान दिवस पर भी इसी तरह मनाया जाएगा। कांगेस ने दी तीखी प्रतिक्रिया।
======
31 अक्टूबर को गुजरात में नर्मदा नदी पर बने बांध परिसर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोह पुरुष माने जाने वाले प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। कोई तीन हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी प्रतिमा के भव्य लोकार्पण समारोह में मोदी ने सरदार पटेल का कद प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से बड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची है और इसकी परिकल्पना मोदी ने तब की थी, जब वे गुजरात के सीएम थे। खुद मोदी ने कहा कि मुझे पता नहीं था कि एक दिन देश के प्रधानमंत्री के तौर पर मैं ही पटेल की प्रतिमा का अनावरण करूंगा। मंै पटेल के आशीर्वाद से ही पीएम बना हूं। अंग्रेजों ने जिन हालातों में हमें आजादी दी उसमें सरकार पटेल जैसा व्यक्ति ही सफल हो सकता था। 550 रियासतों की वजह से जब देश निराशा के दौर में था, तब पटेल ही उम्मीद की किरण बने। तब देश की आकांक्षाओं पर पटेल खरे भी उतरे। उनमें कोटिल्य की कूटनीति और शिवाजी का शौर्य था। पटेल की सूझबूझ से ही 550 रियासतों का एकीकरण हो पाया। इस अवसर पर मोदी ने गुजरात सरकार को सुझाव दिया कि तब की 550 रियासतों के इतिहास में एक संग्राहलय में संयोजाया जाए, क्योंकि इन रियासतों के त्याग को भी भुलाया  नहीं जा सकता है। हालांकि मोदी ने अपने भाषण में जवाहर लाल नेहरू  को लेकर कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनका कहना रहा कि आजादी के बाद पटेल को उनके योगदान के अनुरूप सम्मान नहीं मिला, इसलिए मैंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा पटेल की बनवाई है। पटेल के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। मोदी ने जिस अंदाज में पटेल के योगदान को बताया उससे साफ प्रतीत होता है कि भारत के इतिहास में पटेल का कद सबसे ऊंचा है। मोदी ने कहा कि 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें संविधान निर्माता डाॅ. बीआर अम्बेडकर के योगदान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
योजनाओं की भी जानकारी दीः
राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। मोदी ने अपने भाषण में केन्द्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। किस तरह योजनाओं का लाभ उठाकर लोग समृद्ध हो रहे हैं। मोदी का यह भाषण दूरदर्शन के चैनलों सहित सभी प्राइवेट चैनलों पर लाइव प्रसारित हुआ। राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि के क्षेत्रीय चैनलों पर भी लाइव प्रसारण हुआ।
कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रियाः
सरदार पटेल की प्रतिमा के लोकार्पण समारोह और पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि मोदी देश की युवा पीढ़ी को गुमराह कर रहे हैं। देश की आजादी और नवनिर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मोदी पर छोटी मानसिकता होने का आरोप लगाया।
एस.पी.मित्तल) (31-10-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...