कांग्रेस के शासन में वसुंधरा राजे की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा-अशोक गहलोत।

कांग्रेस के शासन में वसुंधरा राजे की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा-अशोक गहलोत। 7 दिसम्बर के बाद भाजपा नेता राजस्थान में नजर नहीं आएंगे-सचिन पायलट।
======
28 नवम्बर को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने अलवर के राजगढ़ और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने टोंक जिले के हमीरगढ़ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में इन दिनों चुनावी माहौल गरम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तक राजस्थान में सभाएं कर रहे हैं। राजगढ़ में गहलोत का कहना रहा कि कांग्रेस का शासन आने पर वसुंधरा राजे की योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। गहलोत ने कहा कि वर्ष 2008 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था, तब भी पिछली वसुंधरा राजे सरकार की योजनाओं को बंद नहीं किया था, लेकिन वर्ष 2013 में जब वसुंधरा राजे भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री बनी तो उन्होंने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया। कांग्रेस कभी भी दुर्भावना पूर्ण तरीके से काम नहीं करती है। मैं प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाता हंू कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जारी रखा जाएगा। हालांकि गहलोत ने यह नहीं कहा कि वे तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन जिस अंदाज में प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया, उससे प्रतीत होता है कि बहुमत मिलने पर अशोक गहलोत कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री होंगे।
भाग जाएंगे भाजपा नेता-पायलटः
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट टोंक से ही चुनाव लड़ रहे हैं। 28 नवम्बर को टोंक के हमीरगढ में पायलट ने कहा कि इन दिनों भाजपा के अधिकांश नेता राजस्थान में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहता हंू कि सात दिसम्बर को मतदान के बाद यह सभी नेता राजस्थान छोड़ कर चले जाएंगे। आज भाजपा के नेता जो बड़े बड़े दावे और वायदे कर रहे हैं उनमें से अधिकांश नेता राजस्थान में नहीं मिलेंगे। जबकि कांग्रेस के नेता प्रदेश की जनता की आंखों के सामने रहंेगे। 2013 में बुरी तरह हारने के बाद भी कांगे्रस के नेता जनता की सेवा में लगे रहे। मैंने स्वयं जनता के सहयोग से जन आंदोलन चलाए इसी का नतीजा है कि जनवरी में हुए लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुई और आज विधानसभा के चुनाव में प्रदेश का माहौल कांग्रेस के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि सीएम वसुंधरा राजे चाहे जितना जोर लगा लें, लेकिन अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि टोंक से मैं चुनाव नहीं लड़ रहा बल्कि टोंक की जनता चुनाव लड़ रही है। मेरे सामने भाजपा ने ऐसे उम्मीदवार को मैदान में उतारा है जो टोंक से चुनाव लड़ना नहीं चाहता था। सब जानते हंै कि वसंुधरा सरकार में दूसरे नम्बर के मंत्री यूनुस खान ने नागौर के डीडवाना से टिकिट मांगा था, लेकिन उन्हें टोंक में उम्मीदवार बना दिया गया। हालांकि यह भाजपा का अंतरिक मामला है और मैंने भी यूनुस खान को लम्बी उम्र व स्वस्थ्य रहने की शुभकामनाएं दी हैं।  मैं चाहता हंू कि टोंक का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।
एस.पी.मित्तल) (28-11-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...