तो राहुल गांधी अब पीएम नरेन्द्र मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे।

तो राहुल गांधी अब पीएम नरेन्द्र मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे। तीन राज्यों में जीत के उत्साह में दिखे।
=======
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में जीत के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्साह में हैं। राफेल के मुद्दे पर लोकसभा को 19 दिसम्बर तक के लिए स्थगित करवाने के बाद लोकसभा परिसर में मीडिया से संवाद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तब तक चैन से सोने नहीं देंगे जब तक किसानों का कर्जा माफ नहीं होता। मैंने छत्तसीगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान के चुनावों में कर्जा माफ करने का वायदा किया था। सरकार बनते ही दो राज्यों में मात्र दो घंटे में कर्जा माफ कर दिया। राजस्थान में भी जल्द हो जाएगा। यह है हमारे और नरेन्द्र मोदी के काम करने में फर्क। मोदी साढ़े चार साल से कर्जा माफ नहीं कर सके हैं। अब मैंने तय कर लिया है कि मोदी जी से किसानों का कर्जा माफ करवा कर ही रहूंगा। सब मिल कर मोदीजी से लड़ेंगे। राहुल ने एक बार फिर आरोप लगाया कि मोदी ने देश के 15 बड़े उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्जा माफ कर दिया है। अकेले अनिल अम्बानी पर 45 हजार करोड़ के कर्जदार हैं। मोदी जी ने राफेल विमान सौदे में 30 हजार करोड़ की चोरी कर अनिल अम्बानी को दिलवा दिए। पहले कहा था कि राफेल पर संसद में चर्चा करवाएंगे, लेकिन अब भाजपा भाग रही है। हम भाजपा और मोदी जी को ऐसे छोड़ेंगे नहीं। तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने कहा यह जीत आम आदमी की जीत है। मोदी जी की नीतियों की वजह से आम आदमी बुरी तरह परेशान है, इसलिए आम नागरिक कांग्रेस की ओर देख रहा है।
उत्साह में दिखे राहुल:
तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत से राहुल गांधी उत्साह में दिखे। राहुल को लग रहा है कि अब विपक्ष के महागठबंधन से भाजपा और नरेन्द्र मोदी को हराया जा सकता है। तीन राज्यों में राहुल गांधी ही कांग्रेस के मुख्य प्रचारक थे। राहुल ने इन राज्यों में न केवल सभाएं की, बल्कि रोड शो भी किया। पहले गुजरात फिर कर्नाटक में सफलता और अब तीन राज्यों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने से राहुल गांधी जोश में आ गए हैं। इसलिए सीधे प्रधानमंत्री पर हमला कर रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (18-12-18)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...