कांग्रेस के लिए अजमेर लोकसभा का चुनाव चुनौतीपूर्ण।

कांग्रेस के लिए अजमेर लोकसभा का चुनाव चुनौतीपूर्ण।
राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल 22 जनवरी को पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। विवाद की भी आशंका। जयपुर में पायलट का स्वागत।
======
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 22 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और राजस्थान के सहप्रभारी विवेक बंसल  अजमेर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार बंसल प्रातः 10 बजे शहर कांग्रेस तथा 11 बजे देहात कांग्रेस के पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे। मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के चयन में इस संवाद को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 21 जनवरी को बंसल से मेरी चुनाव के संदर्भ में फोन पर बात हुई। बंसल ने माना कि हाल ही के अजमेर विधानसभा के परिणाम कांग्रेस के लिए चिंताजनक रहे हैं। आठ में से 6 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब हमारा प्रयास होगा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित की जाए, इसलिए जिताऊ कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा। चूंकि कांग्रेस में कार्यकर्ता की राय को प्राथमिकता दी जाती है, इसलिए 21 जनवरी को अजमेर के पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया जाएगा। कार्यकर्ताओं की राय पर बनी रिपोर्ट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक जाएगी। कांग्रेस के जिन नेताओं ने विधानसभा चुनाव में नकारात्मक रुख अपनाया है उन्हें भी चिन्हित किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी और पार्टी के उम्मीदवारों की राय ली जा रही है। विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिली हो, लेकिन लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी जो रणनीति लोकसभा के उपचुनाव में अपनाई गई वो ही अब आम चुनाव में अपनाई जनाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता की भलाई के कार्य शुरू कर दिए हैं, उसका लाभ भी चुनाव में मिलेगा। कांग्रेस का उम्मीदवार सर्वमान्य होगा। कांगेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उम्मीदवार चयन के जो मापदंड निर्धारित किए हैं उसी के अनुरूप प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बंसल ने बताया कि ब्लाॅक कार्यकारिणी का गठन और बूथ स्तर पर संगठन खड़ा करने को पहली प्राथमिकता दी जा रही है।
विवाद की आशंका:
22 जनवरी से अजमेर के इंडोर स्टेडियम में होने वाली कांग्रेस की बैठक में विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। गत बार प्रभारी मंत्री प्रमोद जैन की उपस्थिति में शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी हंगामा हुआ था। देहात कांग्रेस की बैठक में तो बकायदा प्रस्ताव पास कर कहा गया कि विधानसभा चुनाव में पराजित उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं किया जाए। कहा जा रहा है कि 22 जनवरी की बैठक में जिला अध्यक्षों की कार्यशैली का मामला भी उठेगा। देहात कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी ने अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ की कार्यशैली कोलेकर प्रदेश के नेताओं का ध्यान आकर्षित किया है।
पायलट का स्वागतः
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद पर पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 21 जनवरी को जयपरु में सचिन पायलट का अजमेर के कांग्रेस नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। देहात कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़, हाजी इंसाफ अली, पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन आदि उपस्थित रहे।
एस.पी.मित्तल) (21-01-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
============
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...