पटना रैली में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को तवज्जो दी।

पटना रैली में राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को तवज्जो दी।
===========
3 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की ओर से जनआकांक्षा रैली आयोजित की गई। इस रैली में कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तसीगढ़ के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा तवज्जों राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को दी। गहलोत राहुल गांधी के साथ ही दिल्ली से पटना पहुंचे। मंच पर भी राहुल ने गहलोत को अपने पास वाली कुर्सी पर बैठाया। तीन फरवरी को राहुल ने जिस प्रकार गहलोत को तवज्जों दी उससे प्रतीत हो रहा था कि राजस्थान सरकार और सीएम गहलोत के काम काज से राहुल गांधी संतुष्ट हैं। हालांकि मंच पर कांग्रेस के बड़े नेता भी मौजूद थे, लेकिन गहलोत की वरिष्ठता को ध्यान में रखते हुए गहलोत को राहुल गांधी से पहले बोलने का अवसर दिया। यानि राहुल गांधी ने जब सबसे अंत में भाषण दिया उससे पहले मंच पर अशोक गहलोत को उतारा गया। गहलोत ने सीधे केन्द्र सरकार पर हमला किया और राहुल गांधी की प्रशंसा में कोई कसर नहीं छोडी। गहलोत का कहना रहा कि राहुल गांधी ने देश में विकास का जो विजन रखा है उसी से देश तरक्की कर सकता है। न्यूनतम आय की योजना तो राहुल गांधी का क्रांतिकारी निर्णय है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में ही देश में सद्भावना हो सकती है। राहुल गांधी ही देश को विकास के पथ पर ले जा सकते हैं। राहुल गांधी और अशोक गहलोत के बीच तालमेल से प्रतीत होता है कि लोकसभा के चुनाव में राजस्थान में उम्मीदवारों के चयन में भी गहलोत को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
एस.पी.मित्तल) (03-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...