अजमेर जिले में 63 हजार 411 किसानों का 257 करोड़ रुपए का कर्जा माफ होगा।

अजमेर जिले में 63 हजार 411 किसानों का 257 करोड़ रुपए का कर्जा माफ होगा। भाजपा के जेल भरो आंदोलन से पहले मिल 1858 किसानों को मिल जाएंगे कर्ज माफी के प्रमाण पत्र।
========
अजमेर जिले में जिन किसानों ने सहकारी समिति से कर्जा लेकर नहीं चुकाया उन किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्जे माफ करने की तैयारी पूरी  हो गई है। अजमेर भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष चेतन च ौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के अनुसार 63 हजार 411 किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इन किसानों का 257 करोड़ 22 लाख रुपए कर्जा माफ करने वाले प्रमाण पत्र तैयार हो गए हैं। लाभांवित होने वाले किसानों में 47 हजार 801 लघु सीमांत तथा 15 हजार 610 अन्य श्रेणी के किसान हैं। सरकार के निर्देशों के मुताबिक सात फरवरी को श्रीराम हिंगोनिया सहकारी समिति के 606 किसानों के प्रमाण पत्र ग्राम पंचायत स्तर पर दिए जाएंगे। इसी प्रकार 8 फरवरी को लोहरवाड़ा के 261, परबतपुरा के 77  तथा 9 फरवरी को किशनगढ़ की भीलावट सहकारी समिति के 423 व अंराई समिति के 401 किसानों को कर्ज मुक्ति के प्रमाण पत्र दे दिए जाएंगे। च ौधरी ने कहा कि पात्र किसान अपना नाम संबंधित सहकारी समिति के कार्यालय में जाकर देख सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन किसानों में काॅमार्शियल बैंकों से कर्ज लेने वाले किसान शामिल नहीं हैं। च ौधरी ने कहा कि फिलहाल उन्हीं किसानों को ऋण माफी के दायरे में लाया गया है जो डिफाॅल्टर है।
आंदोलन से पहले प्रमाण पत्र:
किसानों की कर्ज माफी की घोषणा कांग्रेस की ओर से विधानसभा चुनाव में की गई थी। लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार के गठन के डेढ़ माह होने पर भी किसानों को कर्ज माफी का फायदा नहीं मिलने पर भाजपा ने 8 फरवरी से जले भरो आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। भाजपा की इस घोषणा को देखते हुए ही सरकार ने प्रदेश भर में सात फरवरी से ही कर्ज मुक्ति के प्रमाण देने का फैसला किया है। इसी के अन्तर्गत अजमेर जिले में भी यह कार्यवाही की गई है। हालांकि 63 हजार 411 किसानों को चयनित किया गया है। लेकिन पहले चरण में मात्र 1858 किसाों को ही कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।
एस.पी.मित्तल) (04-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...