अजमेर से भाजपा उम्मीदवार के लिए भंवर सिंह पलाड़ा ने मजबूत दावेदारी की।

अजमेर से भाजपा उम्मीदवार के लिए भंवर सिंह पलाड़ा ने मजबूत दावेदारी की। संगठन के अधिकांश पदाधिकारियों ने समर्थन में पत्र लिखे।राजसमंद पर भी नजर।
================
अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर भंवर सिंह पलाड़ा ने मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। पलाड़ा की पत्नी श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा अजमेर की जिला प्रमुख और मसूदा की विधायक रह चुकी हैं। चार फरवरी को अजमेर के एक समारोह स्थल पर जो राय शुमारी हुई उसमें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी के समक्ष पलाड़ा की ओर से दावा प्रस्तुत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पलाडा के पुत्र शिवराज सिंह पलाड़ा ने परनामी से मुलाकात की और आवेदन के साथ समर्थन के सैकड़ों पत्र दिए।  सभी ने एक स्वर से पलाडा को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की। पलाड़ा का समर्थन करने वालों में दूदू के पूर्व विधायक प्रेमचंद बैरवा, केकड़ी से भाजपा के प्रत्याशी रहे राजेन्द्र विनायका, भाजपा के एससी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश जैदिया, युवा मोर्चे के जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष नंदराम च ौधरी, एससी मोर्चे के जिला अध्यक्ष रामलाल भील, ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष करतार च ौधरी, उपजिला प्रमुख टीकम च ौधरी आदि शामिल रहे।  पलाड़ा के समर्थन में अजमेर संसदीय क्षे़त्र के पचास मंडलों के अधिकांश पदाधिकारियों ने भी परनामी को पत्र सौंपे। इसके अलावा आठों विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय निकायों के प्रमुखों एवं संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी पलाड़ा की उम्मीदवारी पर समर्थन जताया है। माना जा रहा है कि अब तक जितने भी नेताओं ने दावेदारी जताई है उनमें सबसे ज्यादा समर्थन पलाड़ा को मिला है। यही वजह है कि पलाड़ा के समर्थक उत्साहित है। यदि जमीनी हकीकत और भाजपा के कार्यकर्ताओं की राय पर टिकिट दिया गया तो पलाड़ा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है। दावेदारी में पलाड़ा एक मात्र ऐसे नेता उभर कर सामने आए हैं जिनके समर्थन में सबसे ज्यादा पदाधिकारी हैं। अपनी उम्मीदवारी को देखते हुए ही पलाड़ा ने अजमेर संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के आम कार्यकर्ता से सम्पर्क भी साध लिया है। हालांकि भाजपा के जिला देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, शहर अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, पूर्व विधायक भागीरथ च ौधरी, अजमेर नगर निगम के मेयर धर्मेन्द्र गहलोत,  ओबीसी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, विकास  च ौधरी, डाॅ. दीपक भाकर, श्रीमती सरिता गैना, सुभाष काबरा आदि भी दावेदारी जता रहे हैं, लेकिन पलाड़ा ने जिस तरह से दावेदारी जताई उसे राजनीतिक दृष्टि से मजबूत माना जा रहा है।
रामसमंद पर भी नजरः
पलाड़ा की राजसमंद संसदीय क्षेत्र पर भी नजर है। पलाड़ा के समर्थकों का मानना है कि राजसमंद राजपूत बहुल्य संसदीय क्षेत्र है, इसलिए पलाड़ा राजसमंद में भी जीत हासिल कर सकते हैं। अब ये भाजपा हाईकमान पर निर्भर है कि पलाड़ा की किस क्षेत्र से उम्मीदवार पर विचार किया जाता है। पलाड़ा ने अजमेर के साथ साथ राजसमंद पर भी दावेदारी जताई है। पलाड़ा ने माना कि हाल ही में वे पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे से भी मिले हैं। उन्होंने राजे के समक्ष भी अपनी दावेदार जताई है। इसी प्रकार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मदनलाल सैनी के समक्ष भी अपनी दावेदारी का प्रस्तुत किया है। पलाड़ा ने कहा कि जब उनकी पत्नी अजमेर की जिला प्रमुख और मसूदा की विधायक रही तब जिले भर में आम लोगों खास कर ग्रामीणों की सेवा करने का अवसर मिला। जिला प्रमुख के पद पर रहते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगा कर समस्याओं का समाधान किया गया। यदि उन्हें लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया जाता है तो वे हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।
एस.पी.मित्तल) (06-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...