स्वामी दयानंद की निर्वाण स्थली को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती की महत्वपूर्ण भूमिका।

स्वामी दयानंद की निर्वाण स्थली को सुरक्षित और समृद्ध बनाए रखने में डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती की महत्वपूर्ण भूमिका। स्वामी जी के जीवनकाल की वस्तुओं को देखने के लिए देश-विदेश से अजमेर आते हैं पर्यटक।
============
अजमेर के जयपुर रोड स्थित भिनाय कोठी में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद की निर्वाण स्थली है। स्वामी जी इसी कोठी के बड़े कक्ष में अंतिम सांस ली थी। यही वजह है कि इस स्थान का अब ऐतिहासिक महत्व हो गया है। स्वामीजी के निर्वाण स्थल को संरक्षित और समृद्ध करने के लिए महर्षि दायनंद निर्वाण न्यास बनाया गया। इस न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. श्रीगोपाल बाहेती हैं। डाॅ. बाहेती ने भिनाय कोठी और स्वामीजी के जीवन काल की वस्तुओं को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यही वजह है कि निर्वाण स्थली पर संत महात्माओं के प्रवचनों के लिए एक बड़ा हाल निर्मित किया गया है तथा बाहर से आने वालों के कमरों का निर्माण भी किया गया है। यहां पर आज भी वो तख्त सुरक्षित है जिस पर स्वामीजी अंतिम सांस ली थी। स्वामी की खड़ाऊ और अन्य सामग्री भी रखी हुई है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्वामीजी के कक्ष को ज्यों का त्यों रखा गया है, ताकि युवा पीढ़ी को पता चल सके कि स्वामीजी का जीवन कितना सरल और सादगीपूर्ण था। डाॅ. बाहेती का मानना है कि स्वामीजी की निर्वाण स्थली को समृद्ध बनाने और नवीनीकरण करने में अन्य दानदाताओं के साथ-साथ एमडीएच मसालों के मालिक महाशय धर्मपाल का खास सहयोग है। महाशयजी भी स्वामीजी की निर्वाण स्थली को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। स्वामीजी की निर्वाण स्थली को देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक आते हैं। डाॅ बाहेती के अनुसार निर्वाण स्थली पर प्रतिदिन हवन-यज्ञ के आयोजन होते हैं तथा होम्योपैथी व आयुर्वेद चिकित्सा के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देते हैं। आर्य समाज से संत महात्माओं के प्रवचन चलते रहते हैं। आज समाज में जो कुरीतियां व्याप्त है उन्हें आर्य समाज के सिद्धांतों से ही खत्म किया जा सकता है। हालांकि डाॅ बाहेती कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हैं और वे एक बार विधायक तथा अजमेर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष रह चुके हैं। लेकिन उनके संस्कृत ज्ञान की सर्वत्र चर्चा रहती हैं। डाॅ. बाहेती ने दस फरवरी को अपना 68वां जन्मदिन सादगी और विनम्रता के साथ मनाया। आगरा गेट स्थित उनकी क्लीनिक पर दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मई में होने वाले लोकसभा चुनाव में डाॅ. बाहेती की अजमेर संसदीय क्षेत्र से मजबूत दावेदारी है। कांग्रेस की राजनीति में डाॅ. बाहेती को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थक माना जाता है। मोबाइल नम्बर 9829070186 पर डाॅ. बाहेती को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा सकती है।
एस.पी.मित्तल) (10-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
==========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...