सियोल में शांति पुरस्कार लेने के बाद क्या भारत अब पाकिस्तान पर हमला कर सकता है? 

सियोल में शांति पुरस्कार लेने के बाद क्या भारत अब पाकिस्तान पर हमला कर सकता है? 
शांति के लिए आतंकवाद का खात्मा जरूरी-पीएम मोदी
=========
22 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े सियोल शांति पुरस्कार को ग्रहण कर लिया। मोदी को यह पुरस्कार विश्व में शांति और भाईचारे के प्रयासों के लिए दिया गया। पुरस्कार ग्रहण करने पर मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं बल्कि भारत के सवा सौ करोड़ देशवासियों का सम्मान है। अब जब मोदी ने शांति पुरस्कार को देश से जोड़ दिया, तब यह सवाल उठता है कि क्या अब भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है? इसमें कोई दो राय नहीं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की अलग पहचान बनाई है। मानवाधिकार, जलवायु परिवर्तन और संबंधों को सुधारने में मोदी की खास भूमिका रही है। लेकिन 14 फरवरी को भारत में पुलवामा हमले के बाद यह मांग उठने लगी कि पाकिस्तान पर हमला किया जाए। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हुए थे। देशभर में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा है। हालांकि हमले के बाद भारत ने कई कूटनीतिक निर्णय पाकिस्तान के खिलाफ लिए हैं। लेकिन इन सबसे पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी कोई सबक नहीं ले रहे हैं। हमारे कश्मीर में रोजाना आतंकी वारदातें हो रही हैं। पुलवामा हमले के दो दिन बाद ही कश्मीर में सेना के मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए। हालांकि मोदी के बारे में कहा जाता है कि वे कभी असंभावित निर्णय कर लेते हैं। सियोल में शांति पुरस्कार लेने के बाद भारतीय समय के अनुसार 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। देर रात वे दिल्ली पहुंच जाएंगे और 23 फरवरी को राजस्थान के टोंक में दोपहर एक बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो 14 फरवरी को सायं चार बजे पुलवामा हमला हुआ, तब पूरी रात मोदी ने प्रधानमंत्री आवास पर चहल कदमी की। सुबह तीन बजे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य अधिकारियों से संवाद किया। हालांकि हमले के बाद मोदी कह चुके हैं कि गुनाहगारों को कीमत चुकानी पड़ेगी। अब देखना होगा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शांति पुरस्कार लेने के बाद पीएम मोदी पाकिस्तान को किस प्रकार सबक सिखाते हैं।
पुरस्कार की राशि नमामि गंगे कोः
सियोल के शांति पुरस्कार के साथ मोदी को एक करोड़ तीस लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी मिली है। मोदी ने कहा है कि यह राशि स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गंगा की सफाई के काम पर खर्च की जाएगी।
एस.पी.मित्तल) (22-02-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
=========
 
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...