10 रुपए में घर बैठे गौ सेवा का काम शुरू।

10 रुपए में घर बैठे गौ सेवा का काम शुरू।
अजमेर नगर निगम की गौशाला में रोजाना एक हजार रुपए के चारे की व्यवस्था।
======
4 मार्च को शिवरात्रि पर्व से अजमेर नगर निगम की गौ शाला में प्रतिदिन एक हजार रुपए का चारा उपलब्ध कराने का कार्य शुरू किया गया है। सारथी आपके साथ सामाजिक संस्था ने अपने दस रुपए वाले अभियान के अंतर्गत गौ सेवा का यह कार्यशुरू किया है। संस्था के अध्यक्ष मनीष गोयल ने बताया कि कोई भी दस रुपए की राशि पेटीएम के माध्यम से मोबाइल नबर 7665533228 पर भेज सकता है। संस्था के आव्हान के बाद प्रदेशभर से श्रद्धालुओं ने राशि भेजी है। यानि आप घर बैठे गौ सेवा का कार्य कर सकते हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए  मोबाइल नम्बर 9928086468 मनीष गोयल, 9829927533 पर जय गोयल तथा 9414003858 पर देवेन्द्र गुप्ता से सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही पंजाब एंड सिंध बैंक के खाता संख्या 05271100001604 में भी राशि जमा कराई जा सकती है। गोयल ने बताया कि गौशाला में नगर निगम मांग के अनुरूप चारा उपलब्ध करवाता है, लेकिन गायों की संख्या लगातार बढ़ने से चारे की भी मांग बढ़ रही है। भारतीय संस्कृति में गौ सेवा का विशेष धार्मिक महत्व है। बाजारों में इधर-उधर चारे फेंकने से खराब भी होता है। बाजारों में घूमने वाली गायों को भी नगर निगम की गौशाला में लाया जाता है। उनकी संस्था द्वारा चारा उपलब्ध करवाने के बारे में कोई भी व्यक्ति निगम से जानकारी ले सकता है। संस्था के पदाधिकारी गौ सेवा की भावना निःस्वार्थ कार्य कर रहे हैं। यदि सौ श्रद्धालु प्रतिदिन दस रुपए की राशि देंगे तो एक हजार रुपए की राशि एकत्रित हो जाएगी। गौ भक्त तीस दिन में तीन सौ रुपए की राशि भी एक साथ जमा करवा सकता है। चार मार्च को शिव शंकर अग्रवाल, कमल गर्ग और सारथी आपके साथ संस्था के पदाधिकारियों ने निगम की गौ शाला में गौ पूजन भी किया। इस अवसर पर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
एस.पी.मित्तल) (04-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...