प्रियंका गांधी की जलयात्रा शुरू होते ही मायावती का हमला।

प्रियंका गांधी की जलयात्रा शुरू होते ही मायावती का हमला।
एनडीटीवी ने भी कहा नहीं मिलेंगे वोट।
===========
18 मार्च को न्यूज चैनलों पर दिन भर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जलयात्रा दिखाई जाती रही। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रियंका ने प्रयागराज से लेकर बनारस तक ही जल यात्रा शुरू की है। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी 20 मार्च को दोपहर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र बनारस में पहुंचेगी। प्रयागराज से बनारस के 140 किलोमीटर जल मार्ग के लिए मोटर बोट तैयार की गई है। इस मोटर बोट में बैठकर ही प्रियंका गांधी क्षेत्रवार लोगों से भी मिलेंगी। प्रयागराज से जब प्रियंका की यात्रा का चैनल पर लाइव प्रसारण हो रहा था कि तभी बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आ गया। बसपा, सपा रालोद के बड़े नेताओं के लिए सात सीट छोड़ने के कांग्रेस के आव्हान के संदर्भ में मायावती ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर कोई भ्रम न फैलाए। सपा बसपा के गठबंधन से कांग्रेस का कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस चाहे तो यूपी की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर सकती है। ऐसा तीखा बयान मायावती ने नाराज होकर ही दिया है। प्रियंका गांधी द्वारा दो दिन पहले भीम आर्मी के चीफ चन्द्रशेखर रावण से मुलाकात करने पर मायावती बेहद खफा हैं। भीम आर्मी यूपी में बसपा की प्रतिद्वंदी पार्टी मानी जाती है। इसलिए मायावती ने तब हमला किया जब प्रियंका ने यात्रा शुरू की। आमतौर पर एनडीटीवी को भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के पक्ष में माना जाता है। इस चैनल के एंकर रवीश कुमार तो पीएम मोदी की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं, लेकिन 18 मार्च को इस चैनल के सबसे विश्वनीय संवाददाता कमाल खान ने भी कहा कि प्रियंका की जल यात्रा से कांग्रेस को वोट नहीं मिलेंगे। कमाल का कहना रहा कि सपा-बसपा और रालोद के गठबंधन के बाद यूपी कांग्रेस के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। अलबत्ता प्रियंका गांधी अपनी जल यात्रा में गंगा नदी में विचरण करने वाले मगरमच्छ मछलियों और गंगानदी के किनारे टाइम पास करने के लिए बैठने वाले बुजुर्गों को देख सकती हैं। कमाल खान का यह भी कहना रहा कि अब प्रियंका गांधी को लेकर यूपी में पहले जैसा क्रेज भी नहीं देखा जा रहा है। कई बार उनके कार्यक्रमों में बदलाव हुआ है जिससे कार्यकर्ता भी मायूस हैं। कांग्रेस को लगता है कि प्रियंका की जलयात्रा से हिन्दुओं के वोटों में इजाफा होगा, लेकिन प्रियंका जलयात्रा में जनसम्पर्क तो कर ही नहीं रही है। ऐसे में ब्राडिंग ही हो रही है। कमाल खान जैसे अनुभवी पत्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है। प्रियंका की फीकी जल यात्रा से भाजपा के नेता उत्साहित हैं। महासविच बनने पर प्रियंका ने जब लखनऊ में रोड शो किया था, तब सड़क पर जबर्दस्त भीड़ थी, लेकिन अब पहले जैसी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है। प्रियंका को देखने के लिए गंगा नदी के किनारे लोगों की भीड़ भी नहीं है। हालांकि प्रियंका गांधी स्टीमर में से ही हाथ हिलाकर कुछ लोगों का अभिवादन कर रही हैं। प्रियंका और नदी के किनारे खड़े लोगों के बीच दूरी भी बहुत हैं।
एस.पी.मित्तल) (18-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...