भाजपा से भागीरथ च ौधरी की घोषणा के बाद अजमेर से कांग्रेस में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की दावेदारी और मजबूत हुई।

भाजपा से भागीरथ च ौधरी की घोषणा के बाद अजमेर से कांग्रेस में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की दावेदारी और मजबूत हुई। किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टांक कांगे्रस में शामिल होंगे। डेयरी अध्यक्ष की खुल सकती है लाॅटरी।
========
अजमेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा ने भागीरथ सिंह च ौधरी को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। च ौधरी किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे हैं। हाल में हुए चुनाव में च ौधरी का टिकिट काट दिया गया था, लेकिन जिले के जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए भागीरथ को ही भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। भागीरथ की घोषणा के बाद अब कांग्रेस में प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा की दावेदारी और मजबूत हो गई है। रघु वर्तमान में अजमेर संसदीय क्षेत्र के केकड़ी से कांग्रेस के विधायक हैं। असल में कांग्रेस अब रघु को मैदान में उतार जनवरी 2018 के परिणाम को दोहराना चाहती है। जनवरी 18 में रघु ने ही लोकसभा का उपचुनाव जीत कर पूरे प्रदेश में कांगे्रस के पक्ष में माहौल बनाया था। तब रघु ने दिवंगत सांसद सांवरलाल जाट के पुत्र रामस्वरूप लाम्बा को 80 हजार मतों से हराया था। तब प्रदेश में भाजपा का शासन था और उपचुनाव की बागडोर तेज तर्रार सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में थी। लेकिन वसुंधरा राजे की चतुराई और दिवंगत सांसद की सहानुभूति भी भाजपा के काम नहीं आई। अब प्रदेश में कांग्रेस का शासन और रघु शर्मा स्वयं चिकित्सा मंत्री हैं, ऐसे में जनवरी 2018 के मुकाबले वर्तमान में कांगे्रस के लिए हालात अनुकूल है, जब रघु विपरीत परिस्थितियों में जीत सकते हैं तो अनुकूल परिस्थितियों में क्यों नहीं? उप चुनावों में रघु के पक्ष में ब्राह्मण समुदाय एकजुट हुआ था। जनवरी 18 में तो संसदीय क्षेत्र के आठ विधानसभा क्षेत्र में से सात पर भाजपा का कब्जा था, जबकि वर्तमान में भाजपा के पास मात्र चार विधायक रह गए हैं। जानकार सूत्रों की माने तो 22 मार्च को दिल्ली में 15 जीआरजी में प्रदेश के बड़े नेताओं की जो बैठक हुई उसमें भी अजमेर से रघु के नाम पर सहमति बनी है। हालांकि तीन हजार करोड़ के कारोबारी रिजु झुंझुनवाला के नाम भी विचार हुआ, लेकिन रिजु को अजमेर के लिए बाहरी प्रत्याशी माना गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट का भी मानना रहा कि रघु की उम्मीदवारी को लेकर जिस प्रकार जनवरी 18 में रणनीति बनाई गई, उसी प्रकार लोकसभा के आम चुनाव में बनाई जा सकती है। सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अवनिाश पांडे ने भी मौजूदा परिस्थितियों में रघु को ही उपयुक्त उम्मीदवार माना है। रघु भी कह चुके हैं कि मंत्री हो या विधायक सभी को हाईकमान का आदेश मानना पड़ेगा, क्योंकि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनवाना है।
खुल सकती है लाॅटरीः
भाजपा से भागीरथ च ौधरी की उम्मीदवारी के बाद अब कांग्रेस में अजेमर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र च ौधरी के नाम की भी लाॅटरी खुल सकती है। माना जा रहा है कि भागीरथ की उम्मीदवार से जाट वोट भाजपा के लिए लामबंद होंगे, ऐसे में रामचन्द्र की उम्मीदवारी से जाट वोट कांग्रेस को भी मिल सकते है। रामचन्द्र पिछले 25 वर्षों से डेयरी के अध्यक्ष हैं।
टांक कांग्रेस में जाएंगे: 
भागीरथ की उम्मीदवार के बाद उत्पन्न हुए राजनीतिक समीकरणों में माना जा रहा है कि किशनगढ़ के निर्दलीय विधायक सुरेश टांक अब कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि टांक की राजनीतिक पृष्ठभूमि भाजपा की रही है और भाजपा की ओर से ही किशनगढ़ नगर परिषद के सभापति भी रह चुके हैं। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव लड़ने तक वे भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। टांक को अब भाजपा में अपना राजनीतिक भविष्य नजर नहीं आ रहा है, इसलिए लोकसभा चुानव के मतदान से पहले ही टांक कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। टांक के समर्थकों का भी मानना है कि पांच वर्ष तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहेगी, ऐसे में किशनगढ़ के मतदाताओं का हित कांगे्रस में ही सुरक्षित होगा। सरकार में रह कर टांक किशनगढ़ के विकास कार्य भी करवा सकेंगे। वैसे भी उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार की हैसियत से चुनाव जीता है। हो सकता है कि टांक को संसदीय सचिव का पद भी मिल जाए। हालांकि टांक ने अभी अधिकृत घोषणा नहीं की है, लेकिन कांग्रेस में शामिल होने पर सीएम गहलोत और डिप्टी सीएम पायलट से मुलाकात हो चुकी है। यदि टांक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो भाजपा उम्मीदवार भागीरथ को अपने गृह किशनगढ़ में ही कड़ी चुनौती मिलेगी।
एस.पी.मित्तल) (22-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...