तो मनोज तिवारी ने डांसर सपना च ौधरी की कांग्रेस में एंट्री रुकवा दी।

तो मनोज तिवारी ने डांसर सपना च ौधरी की कांग्रेस में एंट्री रुकवा दी।
=======
24 मार्च को हरियाणा की डांसर सपना च ौधरी ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कांग्रेस में शामिल होने से इंकार कर दिया है। सपना ने कहा कि मैं कांग्रेस के टिकिट पर मथुरा से चुनाव भी नहीं लड़ रही हंू। मेरे कांग्रेस में शामिल होने के सभी दावे बकार है। यह सही है कि मैं प्रियंका गांधी से कई बार लि चुकी हूं। लेकिन मैं स्पष्ट कर देना चाहती हंू कि कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हंू। सपना ने माना कि वे दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और बिहार के के भोजपुरी गायक मनोज तिवारी के सम्पर्क में हैं। माना जा रहा है कि तिवारी की दखल अंदाजी की वजह से ही सपना का कांग्रेस में शामिल होना रुका है। असल में सपना कांगे्रस के राष्ट्रीय राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेने वाली थी। सपना के मथुरा में हेमा मालिनी के सामने चुनाव लड़ने की चर्चा भी शुरू हो गई थी। लेकिन इसी बीच मनोज तिवारी ने सपना से सम्पर्क कर कांगे्रस में एंट्री रुकवा दी। सपना ने मीडिया से आग्रह किया कि वह उनकी निजी जिन्दगी में तांक झांक न करें। उन्होंने ने कहा कि वे एक कलाकार हैं और उन्हें कलाकार के नजरिए से ही देखा जाना चाहिए।
एस.पी.मित्तल) (24-03-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...