अजमेर में शानदार और यादगार रहा आज तक का राज तिलक। 

अजमेर में शानदार और यादगार रहा आज तक का राज तिलक। 
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साह में दिखे।
========
4 अप्रैल को अजमेर के पटेल मैदान पर देश के नम्बर वन माने जाने वाले न्यूज चैनल आज तक का राज तिलक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। अजमेर में लोकसभा का चुनाव 29 अप्रैल को होना है। इस दृष्टि से आज तक का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण रहा। चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी ने भाजपा और पूर्व विधायक व नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष रहे डाॅक्टर श्रीगोपाल बाहेती ने कांग्रेस का पक्ष रखा। आज तक के मंच पर मेरी भूमिका वरिष्ठ पत्रकार के तौर पर रही। एंकर अंजना ओम कश्यप ने अपने अंदाज से कार्यक्रम का संचालन किया। इसमें कोई दो राय नहीं कि सूचना क्रांति के इस दौर में आज तक ने अजमेर के लोगों को बहुत कुछ समझने का मौका दिया। एक ट्रक पर स्टूडियो बनाया गया जो अनोखी पहल थी। यह स्टूडियो वातानुकूलित था। यह ट्रक पर बनाया गया था, लेकिन सजावट ऐसी थी कि पटेल मैदान जगमगा उठा। लोगों को आकर्षित करने के लिए एंकर बनने का आॅडिशन भी रखा गया। शहर के लोग अधिक से अधिक जुड़ सके, इसलिए 4 अप्रैल को सायं चार बजे से पटेल मैदान पर आज तक की गतिविधियां शुरू हो गई। सायं 6 बजे बुलेटिन का भी लाइव प्रसारण एंकर अंजना ने अजमेर के पटेल मैदान से ही किया। शहरवासी तेज तर्रार अंजना को अब तक टीवी पर देखते थे, उन्होंने अंजना के साथ सेल्फी भी ली। अंजना ने अपने चिर-परिचित अंदाज से शहर वासियों का दिल खुश कर दिया। यूं तो मैं टीवी की डिबेट में अक्सर भाग लेता रहा हंू, लेकिन आज तक के मंच का अनुभव अलग ही रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आज तक के अजमेर स्थित संवाददाता चन्द्रशेखर शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस मौके पर मैं यह लिखना अपेक्षित समझता हंू कि भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समझदारी दिखानी चाहिए। राजतिलक का आधे घंटे का बहुत सा समय शोरगुल में चला गया। अच्छा होता कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ स्थानीय समस्याओं  की ओर देश भर का ध्यान आज तक के माध्यम से खींचा जाता है। 29 अप्रैल से पहले और चैनल वाले भी अजमेर आएंगे। उम्मीद है कि ऐसे कार्यक्रमों का प्रसारण शांतिपूर्ण तरीके से हो।
एस.पी.मित्तल) (05-04-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...