अजमेर की साध्वी अनादि भी भोपाल पहुंची प्रज्ञा ठाकुर को जीताने।

अजमेर की साध्वी अनादि भी भोपाल पहुंची प्रज्ञा ठाकुर को जीताने।
लोकतंत्र में वोट ही सबसे बड़ा हथियार।
==========
अजमेर चित्ती संघान योग संस्थान की प्रमुख स्वामी अनादि सरस्वती भी अब साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जीताने के लिए भोपाल पहुंच गई। 23 अप्रैल को जब प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल में भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया तब स्वामी अनादि भी साथ थी। नामांकन के बाद हुई सभा में स्वामी अनादि ने भी भाषण दिया। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बनाया है। स्वामी अनादि ने फोन पर संवाद करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को लेकर भोपाल के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस के शासन में दिग्विजय सिंह ने जिस प्रकार भगवा आतंकवाद को लेकर बयान दिए उससे भोपाल में कांग्रेस के प्रति गुस्सा है। उन्होंने कहा कि भोपाल का चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है बल्कि एक धर्मयुद्ध है। लोकतंत्र में मतदाता का वोट ही सबसे बड़ा हथियार होता है। इसलिए वोट के हथियार से दिग्विजय सिंह को हराया जाएगा। जेल में जिस तरह साध्वी प्रज्ञा को यातनाए दी गई उसको लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा है। अब इस गुस्से को उजागर करने का मौका भोपाल के मतदाताओं को मिल गया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा भाजपा की उम्मीदवार नहीं बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की प्रतिनिधि हैं। साध्वी प्रज्ञा के लिए मेरे जैसे साधु संत भोपाल में ही डेरा जमाएंगे। उन्होंने कहा कि वे 29 अपै्रल को अजमेर में अपने मताधिकार का उपयोग करने के बाद तीस अप्रैल से ही भोपाल में डेरा जमा लेंगी। उनके साथ साध्वियों की पूरी टीम भी होगी। भोपाल में 19 मई को मतदान होना है। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को भोपाल में साध्वी प्रज्ञा का जो रोड शो हुआ उसमें भी जबरदस्त भीड़ थी। स्वामी अनादि सरस्वती का कहना रहा कि इस बार का लोकसभा का चुनाव देश के लिए ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। देश के सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे ऐसे उम्मीदवारों को जीताएं जो राष्ट्रहित में सोचते हो। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि ऐसे राजनीतिक दल सक्रिय हैं जो देश के खिलाफ ही साजिश करते हैं।
एस.पी.मित्तल) (24-04-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...