दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। 

दिल्ली में सातों सीटों पर कांग्रेस की जमानत जब्त होगी। 
प्रियंका गांधी के प्रचार से हमारे वोट कटेंगे-अरविंद केजरीवाल। 
=========
थोड़े दिन पहले तक जो अरविंद केजरीवाल दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के लिए लालयीत थे उन्हीं केजरीवाल ने 8 मई को कहा है कि दिल्ली सभी सातों सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के प्रचार करने पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा कि प्रियंका के प्रचार से हमारी पार्टी के वोट कटेंगे। प्रियंका को दिल्ली में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। प्रियंका को मध्यप्रदेश और छत्तसीगढ़ की शेष सीटों पर जाकर प्रचार करना चाहिए। जहां कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला है। कांग्रेस पर केजरीवाल के तीखे प्रहार से विपक्ष के महागठबंधन की एकता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। केजरीवाल एक ओर दावा कर रहे हैं कि 23 मई के बाद देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। वहीं प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होने की बात कही जा रही है। असल में केजरीवाल ने प्रियंका को  वोट कटवा इसलिए कहा कि पिछले दिनों प्रियंका ने स्वयं कहा था कि यूपी में जहां कांग्रेस के उम्मीदवार कमजोर स्थिति में हैं वहां हम भाजपा के वोट काटने का काम करेंगे। हालांकि प्रियंका के इस बयान पर बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कड़ा ऐतराज जताया था। प्रियंका के इस बयान के बाद ही मायावती और अखिलेश ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की लोकसभा चुनाव में कोई स्थिति नहीं है। जो बात मायावती और अखिलेश यादव ने कही वहीं बात अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी कह रहे हैं।
एस.पी.मित्तल) (08-05-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...