सेना ने कहा कि 2016 से पहले पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई। 

सेना ने कहा कि 2016 से पहले पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।
तो क्या राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर लोकसभा चुनाव के दौरान झूठ बोला?

===========
20 मई को भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह ने कहा कि 2016 से पहले भारतीय सेना ने कभी भी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के नेता क्या बोल रहे हैं, इससे सेना को कोई सरोकार नहीं है, लेकिन रक्षा मंत्रालय ने हमसे जो जानकारी मांगी है उसका जवाब दे दिया गया है। सेना की ओर से साफ कहा गया है कि 2016 से पहले कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई।
राहुल ने किया था दावा:
असल में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया था कि यूपीए-1 व 2 के कार्यकाल में छह बार भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की। राहुल ने उन तारीखों को भी गिनाया जिसमें सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी। बताया गया कि 14 जनवरी 2014 को यूपीए के शासन में अंतिम बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई। राहुल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करने का राजनीतिक फायदा उठा रहे है। राहुल का यह भी कहना रहा कि मोदी भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। जबकि सेना देश की होती है। राहुल गांधी ने यह दावा तब किया, जब भाजपा की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को दिया जा रहा था। खुद मोदी ने भी अपनी सभाओं में कहा था कि हम पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारेंगे।
आरटीआई में दी जानकारी:
असल में राहुल गांधी के दावों के बाद आरटीआई कार्यकर्ता रोहित चौधरी ने रक्षा मंत्रालय में एक पत्र देकर जानकारी चाही कि यूपीए-1 और 2 के दस वर्ष के शासन में कब कब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई। रोहित ने यह भी जानकारी मांगी कि क्या इस स्ट्राइक में भारतीय सेना को कोई क्षति पहुंची? रोहित के पत्र के आधार पर ही रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना से जानकारी मांगी थी।
एस.पी.मित्तल) (20-05-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...