कांग्रेस के कार्यकर्ता निराशन न हो।

कांग्रेस के कार्यकर्ता निराशन न हो। हौंसला तोडऩे के लिए है एक्जिट पोल। प्रियंका गांधी का बयान स्वागत योग्य। अजमेर के कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया। 

=========
21 मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक ऑडियो संदेश जारी किया है। न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एक्जिटपोल पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका ने कहा कि कांगे्रस के कार्यकर्ताओं को हताश और निराश नहीं होना चाहिए। एक्जिट पोल हमारे हौंसले को तोडऩे के लिए हैं। हमने जो मेहनत की है वह रंग लाएगी। ईवीएम पर कोई टिप्पणी किए बगैर प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को स्ट्रॉग रूम (जहां ईवीएम रखी हुई है) पर नजर रखनी चाहिए। प्रियंका ने सभी कार्यकर्ताओं से 23 मई तक धैर्य बनाए रखने की अपील की है। एक्जिट पोल के बाद जहां विपक्षी दलों के नेता ईवीएम पर शक प्रकट कर रहे हैं वहीं प्रियंका गांधी का संदेश स्वागत योग्य है। उन्होंने अपने संदेश से कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई की है। वैसे भी मतदान के बाद ही सही परिणाम सामने आएगा। परिणाम से पहले यदि कांग्रेस का कार्यकर्ता हताश और निराश होता है तो यह संगठन के लिए अच्छा नहीं है। परिणाम कुछ भी आएं, लेकिन कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलंद रहना चाहिए। प्रियंका ने सूझबूझ  दिखाते हुए कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई ही की है। प्रियंका के बयान का इसलिए भी स्वागत होना चाहिए कि उन्होंने ईवीएम पर कोई आशंका व्यक्त नहीं की है। जबकि अनेक दलों के नेता अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ रहे हैं। कांग्रेस के ही नेता राशिद अल्वी ने तो हद ही कर दी है। अल्वी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चुनाव आयोग ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तसीगढ़ के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत इसलिए करवाई ताकि लोकसभा चुनाव के परिणाम पर कोई अंगुली न उठाए। अल्वी की नजर में इन तीनों राज्यों में कांग्रेस की जीत का श्रेय राहुल गांधी की मेहनत को नहीं बल्कि नरेन्द्र मोदी और चुनाव आयोग की रणनीति का है। हालांकि अल्वी के बयान से खुद कांग्रेस भी सहमत  नहीं है। यही वजह है कि प्रियंका गांधी के बयान की अब देशभर में प्रशंसा हो रही है।
स्वर्गीय राजीव गांधी को किया याद :
21 मई को अजमेर में कांग्रेस के का र्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को याद किया। पंचशील स्थित राजीव गांधी सर्किल पर लगी प्रतिमा पर कांगे्रस के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। सर्किल परिसर में ही कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती, पूर्व मेयर कमल बाकोलिया, अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर, कमल गंगवाल, नौरत गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय राजीव गांधी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
एस.पी.मित्तल) (21-05-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...