विपक्षी दलों की बैठक में कांगे्रस की ओर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उपस्थित रहे।

विपक्षी दलों की बैठक में कांगे्रस की ओर से राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत उपस्थित रहे। गहलोत की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता बढ़ी। 

========
23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद उत्पन्न होने वाले राजनीतिक हालातों पर मंथन करने के लिए 21 मई को दिल्ली में 21 राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस बैठक में वो सब नेता शामिल थे जो नरेन्द्र मोदी को दोबारा से प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं। बैठक में ईवीएम के साथ साथ राजनीतिक हालातों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने न्यूज चैनलों के एक्जिट पोल को खारिज करते हुए आगे की रणनीति पर मंथन किया। यदि भाजपा को 200 सीटें मिलती है तब विपक्ष का महागठबंधन बनाकर नरेन्द्र मोदी को पीएम बनने से रोका जाएगा। इस बैठक में कांग्रेस की ओर से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गहलोत की राष्ट्रीय राजनीति में सक्रियता बढ़ गई है। जानकार सूत्रों के अनुसार कांग्रेस की ओर से रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को जिम्मेदारी दी है। असल में ये दोनों नेता गांधी परिवार के विश्वास पात्र हैं। दोनों नेताओं का प्रयास होगा कि विपक्ष के महागठबंधन के नेता के तौर पर राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव किया जाए। यदि राहुल गांधी महागठबंधन के नेता बनते है तो प्रधानमंत्री के पद पर दावेदारी भी होगी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भरोसा है कि अशोक गहलोत पूरे मामले को सही दिशा में ले जाएंगे। असल में विपक्षी दलों के नेताओं के बीच अशोक गहलोत की छवि साफ-सुथरी है और गैर भाजपाई शासन वाले राज्यों के अनेक मुख्यमंत्री गहलोत के सीधे सम्पर्क में हैं। गहलोत की वरिष्ठता का लाभ भी कांगे्रस को मिलेगा।
एस.पी.मित्तल) (21-05-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...