संघ सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए भी काम करे। 

संघ सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए भी काम करे।
तपती धूप में सीएम अशोक गहलोत ने जनसुनवाई की।
कटारिया का इस्तीफा नामन्जूर।
अब मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र के बगावती तेवर।

========================
एक जून को जब राजस्थान में तापमान 45 के पार रहा तब राजसमन्द जिले के देव डूंगरी गांव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनसुनवाई की। गांव के खुले चैक में एक टेन्ट लगाकर गहलोत को बैठाया गया। इस स्थल पर बिजली का पंखा तक नहीं था। बार-बार पसीना साफ करते हुए गहलोत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस जनसुनवाई का आयोजन मजदूर किसान शक्ति संगठन की नेता अरूणा राॅय ने किया था। राॅय ने मुख्यमंत्री को बताया कि इसी गांव से सूचना के अधिकार की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू किया गया था, इस पर गहलोत ने कहा कि इस आन्दोलन का उन्होंने भी समर्थन किया था। गहलोत का कहना रहा कि यूपीए की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने ही सूचना के अधिकार को दिलवाने का काम किया था। तपती धूप में लोगों ने सीएम को समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर विधानसभा के अध्यक्ष सीपी जोशी भी उपस्थित थे। निखिल डे ने संगठन के बारे में जानकारी दी।
सामाजिक भेदभाव मिटाएं-गहलोत
सीएम गहलोत ने एक जून को भीलवाड़ा के करेड़ा गांव में युवा चिन्तन शिविर में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सामाजिक भेदभाव मिटाने के लिए भी काम करना चाहिए। गहलोत ने कहा कि संघ का भाजपा में दखल रहता है। ऐसे में संघ को सामाजिक भेदभाव मिटाने में भी भूमिका निभानी चाहिए। गहलोत ने कहा कि अब सभी पाठ्यपुस्तकों के प्रथम पृष्ठ पर संविधान के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि बच्चों को संविधान के बारे में जानकारी हो सके।
इस्तीफा नामन्जूर:
सीएम अशोक गहलोत ने बताया कि केबिनेट मंत्री लालचंद कटारिया का इस्तीफा नामन्जूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद कटारिया ने इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कटारिया जिम्मेदार मंत्री है और संगठन में कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।
मंत्री पुत्र की बगावत: 
लोकसभा चुनाव की हार के बाद लालचन्द कटारिया के इस्तीफे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक जून को एक और केबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के पुत्र अनिरूद्व सिंह के बगावती तेवर सामने आ गए है। सिंह ने भरतपुर के विकास के लिए विकास समिति का गठन किया है और कहा कि कांग्रेस के शासन में लोगों के विकास कार्य नहीं हो रहे है। सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि विकास के कार्य करने की वजह से ही भाजपा को राजस्थान में लोकसभा चुनाव में बम्पर जीत हासिल हुई है। उल्लेखनीय है कि विश्वेन्द्र सिंह पूर्व में भाजपा में ही थे, लेकिन विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस में चले गए। विश्वेन्द्र सिंह को जाट समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। बेटे के बगावती तेवर पर फिलहाल विश्वेन्द्र सिंह की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
एस.पी.मित्तल) (01-06-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...