भाजपा के सोमरत्न आर्य पर गिरफ्तारी का शिकंजा कसा। 

भाजपा के सोमरत्न आर्य पर गिरफ्तारी का शिकंजा कसा।
पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज। 

========
दो जुलाई को अजमेर के कोटड़ा क्षेत्र के अपार्टमेंट में रहने वाली बालिका के बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 में दर्ज हो गए हैं। बालिका के पिता ने 30 जून की रात को क्रिश्चियनगंज पुलिस स्टेशन पर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इस रिपोर्ट में भाजपा के दिग्गज नेता और समाजसेवी सोमरत्न आर्य पर पुत्री के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस शिकायत के बाद 1 जुलाई को ही पुलिस ने कोटड़ा क्षेत्र का मौका मुआयना किया और दो जुलाई को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पीडि़ता के बयान दर्ज करवा दिए। पुलिस को अब लगता है कि पिता ने जो शिकायत दर्ज करवाई है उसी के अनुरूप बयान भी हुए हैं। ऐसे में आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी का शिकंजा और कस गया है। पुलिस अब आर्य की सरगर्मी से तलाश भी कर रही है। मामला उजागर होने के बाद राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। आर्य ने भी शहर भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की माने तो इस घटनाक्रम की गूंज दिल्ली तक हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने भी पूरे घटनाक्रम को निंदनीय बताया है। इस बीच कांगे्रस के कई नेताओं ने आर्य की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एस.पी.मित्तल) (02-07-19)
नोट: फोटो मेरी वेबसाइट www.spmittal.in
https://play.google.com/store/apps/details? id=com.spmittal
www.facebook.com/SPMittalblog
Blog:- spmittalblogspot.in
M-09829071511 (सिर्फ संवाद के लिए)
===========
Print Friendly, PDF & Email

You may also like...